नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालत में हत्या, चचेरे भाई की तलाश में पुलिस – myuttarakhandnews.com

देहरादून : देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने युवती का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लड़की घर से अपने चचेरे भाई के साथ निकली थी, लेकिन कुछ समय बाद उसका शव मिला। पुलिस को युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
 
यह मामला विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के चांदीपुर इलाके का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई।देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती का चचेरा भाई इस समय फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस को शक है कि इस वारदात में परिवार से जुड़े किसी युवक की भूमिका हो सकती है, हालांकि अभी जांच जारी है।
पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस चचेरे भाई के साथ युवती घर से निकली थी, वह अचानक कहां गायब हो गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रही है और जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago