Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बैडमिंटन खेलते वक्त हुए विवाद के बाद नाबालिग की हत्या,बच्चे ने चाकू घोंपकर ली जान – myuttarakhandnews.com

ऊधम सिंह नगर; उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बैंडमिंटन खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग पर चाकू से हमला करते हुए उसकी जान ले ली। जसपुर में हुई इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उससे पता चल रहा है कि सड़क पर बैडमिंटन खेलने के दौरान शटलकॉक नाली में गिर गई थी, इसके बाद जब एक लड़के ने उसे नाली से निकाला, तो इसके बाद ही उन दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और एक बच्चे ने दूसरे की जान ले ली। इस घटना में सातवीं कक्षा के छात्र मोहम्मद ईशान (12) पुत्र तस्लीम अहमद पर पड़ोस में रहने वाले 9 साल के एक बच्चे ने हमला करते हुए उसकी छाती में चाकू घोंप दिया। जिससे ईशान की मौत हो गई।
घटना के चश्मदीदों ने मीडिया को बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे ईशान दो अन्य बच्चों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर ईशान और दूसरे नाबालिग के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकालकर ईशान के सीने पर वार कर दिया। इसके बाद घायल ईशान किसी तरह वहां से निकलकर एक दुकान के पास जाकर बैठ गया। तब तक उसका बड़ा भाई फैजान वहां पहुंच गया था और जब उसने ईशान के सीने से खून निकलता देखा तो शोर मचाया। इसके बाद परिवार और आसपास के लोग उसे बाइक से स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिवार का सबसे छोटा बेटा था ईशानप्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ईशान अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था। उसके पिता तस्लीम घर के पास ही हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। घटना के बाद इलाके में उपजे तनाव को देखते हुए छीपियान मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सोमवार को हुई इस वारदात के बाद आरोपी बच्चा फरार हो गया था, हालांकि दो दिन बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया।
पिछले साल हो गई थी आरोपी के पिता की मौतमृतक के ताऊ ने बताया कि आरोपी लड़का पहले भी कई बार ईशान से झगड़ा कर चुका था। जिस 9 साल के बच्चे ने ईशान की जान ली, उसके बारे में पता चला है कि उसकी पारिवारिक स्थिति बेहद लचर है। बीते साल गंभीर बीमारी के चलते उसके पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका परिवार अपने चाचा के साथ रहता है। माली हालत खराब होने के कारण आरोपी ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था।
रिश्तेदार के घर मिला आरोपी नाबालिगघटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी राजेश पांडे ने बुधवार को बताया कि तीन दिन पहले अनीस अहमद पुत्र सद्दीक ने कोतवाली आकर सूचना दी थी कि मोहल्ले मे बच्चे आपस मे खेल रहे थे, जिसमें एक बच्चे ने 12 वर्षीय मो. ईशान पुत्र तस्लीम अहमद की चाकू मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। साथ ही मृतक के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को आरोपी बच्चे को उसके रिश्तेदार के घर से संरक्षण में लिया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। बताया कि आरोपी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

29 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

51 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago