देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात लूट की एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूटपाट की और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया, जिसके दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि थाना प्रभारी समेत तीन लोग घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम/एमडीटी के माध्यम से सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है तथा उसे गोली मार दी गई है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे, जहां घायल व्यक्ति ने अपना नाम देवराज बताया।घायल देवराज ने बताया कि काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे नीले रंग का बैग लूट लिया, जिसमें लगभग दो लाख रुपये नगद, एक मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की डायरी, आईडी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और विश्रांति की दिशा में फरार हो गए।पुलिस द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार दिलाकर तत्काल बदमाशों का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर जंगल क्षेत्र में संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसका पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान बदमाश गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर नरेश राठौर घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में पकड़ा गया, जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।घायल बदमाश, पीड़ित देवराज तथा प्रभारी निरीक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। बाद में घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून एवं एसपी सिटी मौके और अस्पताल पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। जनपद में सभी नाकों और बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच व पूछताछ जारी है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…