मिस टीन एस्थेटिक ग्लो सबटाइटल में दिए त्वचा से जुड़े टिप्स – my uttarakhand news

उत्तराखंडमनोरंजन

Share0

देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट और वीएलसीसी क्लिनिक की ओर से शुक्रवार को ‘मिस टीन एस्थेटिक ग्लो’ सब-टाइटल का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों को त्वचा संबंधी देखभाल के टिप्स दिए गए।एंबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित वीएलसीसी क्लिनिक में आयोजित इस सेशन मेंमिस टीन उत्तराखंड की प्रतिभागियों से सवाल जवाब किए गए। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वे अपने चेहरे के निखार के लिए क्या कुछ करती है। इसके पश्चात वीएलसीसी के एक्सपर्ट्स ने उन्हें त्वचा की देखभाल के बारे में टिप्स देते हुए एस्थेटिक ग्रूमिंग का अनुभव कराया। उन्होंने वीएलसीसी के “ब्यूटी विद वेलनेस” प्रोग्राम की जानकारी भी दी। एंबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने बताया कि इस दौरान प्रतिभागियों को इंटरैक्टिव सेशन्स, स्किनकेयर डेमोन्स्ट्रेशन और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से पर्सनल ग्रूमिंग टिप्स का भी लाभ दिया गया। उन्होंने बताया कि इस इवेंट के माध्यम से इन प्रतिभागियों को सिर्फ सुंदर रहना ही नहीं बल्कि अविश्वास की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अलग अलग सब टाइटल होने के बाद ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। इस मौके पर एंबेलिश मिसेज इंडिया-2025 प्रसन्ना चंद्रा और मिस टीन उत्तराखंड -2023 तिशा शर्मा जजेज की भूमिका में रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

7 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago