देहरादून में जमीन खरीद के नाम पर दो अलग-अलग धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं, जिसमें आरोपियों ने बयाना राशि लेकर रजिस्ट्री नहीं कराई और पीड़ितों को लाखों रुपये की चपत लगाई। दोनों घटनाओं में पुलिस ने संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में माजरा बैंक शाखा में कार्यरत एक बैंक अधिकारी सुनील कुमार ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त सुनील कुमार ने बताया कि उनके बैंक में खाता रखने वाले विवेक बद्री ने दिसंबर 2023 में जोगीवाला विशाल मेगा मार्ट के पीछे स्थित एक प्लॉट बेचने का प्रस्ताव दिया। कुछ दिनों बाद विवेक बद्री ने सूरत सिंह राणा को बैंक में लाकर कहा कि जमीन खरीदने के लिए उन्हें टोकन मनी दें। विवेक के कहने पर सुनील कुमार ने सूरत सिंह राणा को 50 हजार रुपये नकद दिए।
3 जनवरी 2024 को विवेक बद्री ने डील फाइनल करने के बहाने और रकम मांगी, जिसके बाद पीड़ित ने अपनी पत्नी और बेटी के जरिए विवेक बद्री के खाते में 5.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जो बाद में संजीव नामक व्यक्ति के खाते में चले गए। जब पीड़ित ने एग्रीमेंट और रजिस्ट्री की बात की तो विवेक ने टालमटोल किया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार, शिकायत के आधार पर विवेक बद्री, सूरत सिंह राणा और संजीव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है तथा जांच जारी है।
दूसरे मामले में पथरी बाग की रहने वाली साक्षी ने कोतवाली पटेल नगर थाने में शिकायत की कि उन्हें देहरादून में प्लॉट की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने रौनक अली से संपर्क किया। रौनक अली ने बताया कि बिजनौर निवासी विनोद कुमार की करगी ग्रांट वाली जमीन उसके पास बेचने के लिए उपलब्ध है। उसने जमीन दिखाई, जो पीड़िता को पसंद आई और सौदा 8.5 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़िता ने पूरी राशि रौनक अली को दे दी और 19 जून 2010 को उसके नाम रजिस्ट्री भी करा दी गई।
बाद में जांच करने पर पता चला कि जमीन किसी और की है। जब साक्षी ने पैसे वापस मांगे तो रौनक अली ने संपर्क करना बंद कर दिया। कोतवाली पटेल नगर थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रौनक अली के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश और धन की वसूली के लिए सक्रिय है, जबकि स्थानीय निवासियों को जमीन लेन-देन में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…