Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

हरिद्वार लोकसभा सीट से विधायक उमेश कुमार ने किया जंग का ऐलान : हरिद्वार लोकसभा सीट बनी हॉट सीट – myuttarakhandnews.com


हरिद्वार :कल 21मार्च 2024 को वर्तमान खानपुर विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार लोकसभा सीट के लिये अपना नामांकन दाखिल किया ।बताते चलें कि हरिद्वार सीट इस समय इस हॉट सीट बनी हुई नजर आ रही है ,क्योंकि बीजेपी से यहां पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस की तरफ से हालांकि अभी फाइनल घोषणा नहीं हुई , परंतु पक्के सूत्रों के अनुसार हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कांग्रेस का टिकट मिलेना तय है ।वही बसपा से भावना पांडे को टिकट मिल चुका है ,बताते चले कि उमेश कुमार वर्तमान खानपुर विधायक और पूर्व पत्रकार मुख्यमंत्री काल मे हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत के बहुत करीबी रहे ।परंतु बाद में स्टिंग ऑपरेशन और त्रिवेंद्र काल मे देशद्रोह का मुकदमा लगने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ,हरीश रावत और भावना पांडे उमेश कुमार के कट्टर विरोधी हैं ।अब देखते हैं की जनता का फैसला क्या होगा ,क्योंकि विधानसभा चुनाव में उमेश कुमार ने सबको पछाड़ कर बीजेपी के उम्मीदवार से भारी अंतर से जीत हासिल की थी ।उमेश कुमार की शोषलमीडिया पर अच्छी पकड़ है और वो भी निरंतर उक्त तीनों के खिलाफ शाब्दीक बाण चलाते रहते है । सही मायनों में अब हरिद्वार लोकसभा में जंग का ऐलान हो चुका है ।

Post Views: 16

Post navigation

Exit mobile version