देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा सत्र चल रहा है और विपक्ष के विधायको का अनोखे अंदाज़ में विधानसभा आना चर्चा में बना हुआ है। दरअसल खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार सड़ी फसल लेकर ट्रेक्टर से विधानसभा पहुंचे जहां विधानसभा के मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हे रोक दिया।
उमेश कुमार का कहना है कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बहुत लापरवाह है और वो प्रदेश के नहीं बल्की विदेश के मंत्री हैं। उन्हे राज्य की किसानों और मज़दूरों की कोई चिंता नहीं है।
सत्र के आज बुधवार को ही संपन्न होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि आज सरकार अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही इसी दिन पारित कर सकती है। 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व पर सार्वजनिक अवकाश है। मंत्री, विधायक भी जन्माष्टमी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्रदेश सरकार ने 8 सितंबर तक विधानसभा सत्र घोषित किया है। सत्र का पहला दिन दिवंगत विधायकों के निधन पर शोक संवेदना में चला गया। 6 सितंबर को सदन में अनुपूरक बजट के साथ ही अध्यादेशों और अन्य विधेयकों को पेश किया जाएगा। विधानसभा के गलियारों में बुधवार को सत्र संपन्न होने की चर्चाएं है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…