Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड के विधायकों की मौज!, धामी सरकार ने दिवाली से पहले दिया बड़ा तोहफा – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand MLA Salary Increase: उत्‍तराखंड की धामी सरकार ने विधायकों को बड़ा तोहफा दे दिया है. उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल ने विधायकों के वेतन और भत्‍तों में बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है. ऐसे में अब विधायकों को प्रतिमाह लगभग चार लाख रुपये वेतन-भत्ते के रूप में मिलेंगे. साथ ही विधायकों और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की भी सुविधा मिलेगी.विधायकों-पूर्व विधायकों के वेतन में बढ़ोतरीदरअसल, धामी सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र के दौरान विधायकों के वेतन और भत्‍ते बढ़ाने संबंधी विधेयक पारित किया था. इसके बाद विधेयक उत्‍तराखंड राज्‍यपाल ने मंजूरी दे दी है. अभी तक विधायकों को वेतन और भत्‍ते के रूप में हर महीने लगभग तीन लाख रुपये मिलते थे, जो अब बढ़कर लगभग चार लाख रुपये प्रति माह कर दिया गया. बता दें कि इससे पहले साल 2018 में विधायकों के वेतन और पूर्व विधायकों की पेंशन में बढ़ोतरी की गई थी.राज्‍यकर्मचारियों की तरह कैशलेस इलाज की सुविधा भीइसके अलावा विधायकों व उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी. वहीं, एम्स की संस्तुति के बाद विधायकों को विदेश में भी इलाज की व्‍यवस्‍था होगी. साथ ही पूर्व विधायकों और नेता प्रतिपक्ष के वेतन, भत्तों, पेंशन, पारिवारिक पेंशन और अन्य सुविधाओं में वृद्धि की गई है. विधायकों को रेलवे कूपन, डीजल-पेट्रोल भत्ता, पारिवारिक भत्ता मिलेगा. रेलवे भत्ते का उपयोग न होने पर अब इसका भुगतान भी विधायकों को नकद रूप में दिया जाएगा, जिसकी राशि करीब 70,000 रुपये होगी. विधायकों के वाहन चालकों के मानदेय को भी 12,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया गया है.यूपी में विधायकों का वेतन?बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधायकों को 1 लाख 87 हजार रुपये वेतन मिलता है. विधायकों को हर महीने वाली सैलरी के अलावा अन्य कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं. इसमें यात्रा के लिए मुफ्त यात्रा पास और टोल फ्री सुविधा मिलती शामिल है. विधायक आराम से कहीं भी अकेले या परिवार के साथ बस-ट्रेन में सफर कर सकते हैं. ये सारा बिल का खर्च सरकार उठाती है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

5 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

39 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

5 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

7 hours ago