Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादू: बेंगलुरु के नामी एक कैफे के लेडीज वॉशरूम में मोबाइल कैमरा मिलने जैसा मामला उत्तराखंड के देहरादून में भी सामने आया है. यहां थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत चकराता रोड बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के सामने एक नामी रेस्टोरेंट के लेडीज वॉशरूम में मोबाइल कैमरा से अश्लील वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. मामले का खुलासा होते ही रेस्टोरेंट में बैठे महिलाओं और कुछ लोगों ने इसका जमकर विरोध किया. जिसके बाद इस घिनौनी हरकत से पर्दा उठा.वॉशरूम से मोबाइल किया बरामद: लोगों का जब हंगामा बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की तो वॉशरूम से मोबाइल बरामद किया गया. पुलिस ने रेस्टोरेंट कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बता दें कि चकराता रोड बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के सामने एक नामी रेस्टोरेंट के वॉशरूम में मोबाइल बरामद हुआ. इतना ही नहीं पुलिस ने वॉशरूम में छिपाया मोबाइल कैमरा और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग फुटेज भी बरामद की है. मामले का खुलासा होते ही रेस्टोरेंट में बैठे महिलाओं और कुछ लोगों ने इसका जमकर विरोध करना शुरू कर दिया.होटल में हंगामे के बाद राज से उठा पर्दा: हंगामा बढ़ते ही रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके पर पहुंचा. पुलिस भी जांच-पड़ताल में जुटी रही. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर कैंट पुलिस की ओर से तत्काल आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है. रेस्टोरेंट के वॉशरूम में छिपाये गए रिकॉर्डिंग मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. महिला अपराध से जुड़े इस मामले में एसएसपी देहरादून ने स्थानीय पुलिस को पारदर्शी तरीके से जांच-विवेचना कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.पुलिस ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा: फिलहाल पुलिस रेस्टोरेंट के अंदर महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाने वाले युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है. साथ ही पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक अपने मोबाइल को महिला वॉशरूम में छिपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था. आरोपी युवक इस तरह का अपराध कब से कर रहा था, इसका पता किया जा रहा है. वहीं, पुलिस होटल और रेस्टोरेंट मालिक और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ में जुटी है.
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that true significance of the…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that true significance of the…
देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ New Tehri Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the State…
कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…
देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…