Categories: hindiUttarakhand

मोबाइल कर लें चार्ज, साथ रखें टार्च…आज उत्तराखंड में रौद्र रूप दिखाएगा मॉनसून, दिन में दिखेंगे ‘तारे’ – Uttarakhand

Charge your mobile, keep a torch with you… Monsoon will show its fierce form in Uttarakhand today, ‘stars’ will be visible during the dayइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून. उत्तराखंड में मॉनसून अपना रौद्र रूप दिखाने को तैयार है. मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर आज, मंगलवार (22 जुलाई) के लिए राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सोमवार को जिस तरह दिनभर बारिश का सिलसिला चला, वैसी ही स्थिति आज भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. IMD ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना जताई गई है. बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल के कुछ हिस्सों जैसे कोटद्वार, कपकोट, मुनस्यारी, लोहाघाट और हल्द्वानी में भी भारी बारिश होगी.इन जिलों में तूफान के आसारअल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार और उधमसिंहनगर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में भी तेज बारिश, बिजली की गरज-चमक और तूफानी हवाओं के साथ मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ सकता है. रानीखेत, रुद्रपुर, लक्सर, रूड़की, बद्रीनाथ और गोविंदघाट जैसे क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.सोमवार को बदला था मिजाजसोमवार को भी मौसम ने अपना रुख बदला था. कई इलाकों में रात से ही बारिश शुरू हो गई थी, जो पूरे दिन जारी रही. देहरादून जिले में भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित करनी पड़ी.कैसे रहें सतर्क? जानिए जरूरी सावधानियांबेवजह यात्रा से बचें, खासकर पहाड़ी और भूस्खलन प्रभावित इलाकों मेंबिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे न रहेंमोबाइल चार्ज रखें और सरकारी अलर्ट्स पर नजर बनाए रखेंनदी-नालों के आसपास न जाएं, जलस्तर तेजी से बढ़ सकता हैस्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करेंइन बातों अनदेखी पड़ेगी भारीउत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए हर साल मॉनसून भारी तबाही लेकर आता है. इस बार भी शुरुआती संकेत गंभीर हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम सतर्क रहें ताकि कोई अनहोनी न हो और मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल, दूरस्थ क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियों के आधार…

40 minutes ago

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर चर्चा –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार…

1 hour ago

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने ‘विकसित उत्तराखण्ड–यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने…

2 hours ago

मेरी शुरुआत खुद से’ का संदेश लेकर गुजरात रवाना हुआ उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल –

 देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर नशा-मुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को मादक…

18 hours ago