Categories: hindiUttarakhand

मॉकड्रिल: कहीं मलबे में दबे लोग…कहीं घरों में घुसा पानी, 39 को किया रेस्क्यू, 22 को पहुंचाया अस्पताल – Uttarakhand

Mock drill: Some people were buried under the rubble… some water entered the houses, 39 were rescued, 22 were taken to the hospitalइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)नैनीताल: मानसून सीजन में आपदा की आंशका को देखते हुए पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में माॅकड्रिल की। अभ्यास के दौरान 39 लोगों को रेस्क्यू किया गया। समय से अस्पताल भी भेजा। पांच परिवारों को राहत सेंटर भेजने का रिहर्सल किया गया।अतिवृष्टि से होने वाली आपदा से निपटने के साथ ही प्रभावी राहत और बचाव कार्य के लिए मॉकड्रिल की गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में मॉकड्रिल काठगोदाम, चोरगलिया और लालकुआं के अलावा रामनगर में हुई। काठगोदाम के देवखड़ी तपोवन कॉलोनी, चोरगलिया क्षेत्र के सूर्यानाला और लालकुआं के रेलवे क्रॉसिंग, चाइना बार तथा नरूला पेट्रोल पंप और रामनगर के चुकुम ओर पंपापुरी में मॉकड्रिल हुई। इस दौरान 39 लोगों को रेस्क्यू करने के साथ 22 घायलों को अस्पताल भेजा गया।तपोवन कॉलोनी में मलबे में दबे दो लोगों के बचाव का रिहर्सल हुआ। चोरगलिया के सूर्यानाला में फंसे दो घायलों को सीएचसी चोरगलिया भेजा गया। तीन गंभीर घायलों को बेस अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। पानी में फंसी एक कार और एक मोटरसाइकिल भी बाहर निकालने का रिहर्सल हुआ। लालकुआं में पानी में फंसे पांच बच्चों और तीन व्यस्कों को सुरक्षित निकालना सिखाया गया। रेलवे क्रॉसिंग के पास से पांच बच्चे और एक युवक को रेस्क्यू किया। हाईवे पर नरुला पेट्रोल पंप के पास से दो घायल व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया।एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीमों ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये लोगों को नदी व नालों से दूर रहने की चेतावनी दी। मॉकड्रिल के जरिये पुलिस की तैयारियों को भी परखा गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

28 seconds ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

21 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

1 hour ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago