उत्तराखंड के 11 भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जल्द मिलेगी आधुनिक पार्किंग सुविधा, 80% काम हुआ पूरा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले 11 स्थानों पर जल्द ही आधुनिक पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन पार्किंग स्थलों के निर्माण का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इन स्थानों पर कुल 1,082 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि इसी वित्तीय वर्ष में इन सुविधाओं को आम जनता और पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जाए।
पहले चरण में 54 स्थानों पर शुरू हो चुकी है सुविधा
राज्य में अब तक 54 स्थानों पर पार्किंग सुविधा शुरू की जा चुकी है, जहां 3,244 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राज्य में बढ़ते पर्यटन और निजी वाहनों की संख्या को देखते हुए पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ किया जा रहा है।
195 प्रस्ताव, 114 को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री ने आवास विभाग को विकास प्राधिकरणों के माध्यम से प्रमुख शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों में युद्ध स्तर पर पार्किंग सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 195 स्थानों से पार्किंग निर्माण के प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें सरफेस पार्किंग, मल्टी-लेवल पार्किंग और टनल पार्किंग जैसे विकल्प शामिल हैं।
इनमें से 114 स्थानों पर पार्किंग के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को मंजूरी दी जा चुकी है और बजट भी जारी कर दिया गया है।
पर्यटन सीजन में बढ़ती है समस्या
पर्यटकों और निजी वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण नैनीताल, मसूरी और अन्य पर्यटन स्थलों पर पार्किंग की समस्या गंभीर हो गई है। गर्मियों में पर्यटन सीजन शुरू होते ही कई किलोमीटर लंबे जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आमजन के साथ-साथ एंबुलेंस और स्कूल बसों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रशासन ने एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि पार्किंग स्थलों पर टॉयलेट, लाइटिंग और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

3 hours ago