Categories: hindiUttarakhand

ईद पर मुसलमानों में फ्री में बंटेगी मोदी-धामी फूड किट, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला – Uttarakhand

Modi-Dhami food kit will be distributed for free among Muslims on Eid, a big decision of Uttarakhand Waqf Boardइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने ईद के मौके पर गरीब मुस्लिम परिवारों को निशुल्क खाद्य किट बांटने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि मोदी धामी किट में 2 लीटर दूध, 2 किलो चावल, एक किलो चीनी, एक पैकेट सेवईं और सूखे मेवे शामिल होंगे। कल उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में हमने फैसला किया कि वक्फ बोर्ड गरीबों के लिए है, इसलिए इसका लाभ गरीबों तक पहुंचना चाहिए। एक महीने तक भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखने वाले गरीबों, यतीमों और विधवाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए हम उन्हें ईद की किट देंगे, जिसका नाम हमने ‘मोदी-धामी’ किट रखा है।इसके लिए हमने एडवाइजरी जारी कर अपनी प्रबंधन समितियों को निर्देश दिया है कि वे जरूरतमंदों को ये ईद की किट और अच्छे कपड़े दें, ताकि वे अपना त्योहार अच्छे से मना सकें। इस किट में दो लीटर दूध, दो किलो चावल, एक किलो चीनी, एक पैकेट सेवई और सूखे मेवे शामिल होंगे, जिससे लोग घर पर ही शीर बना सकेंगे। ये मोदी-धामी की तरफ से ईद की मुबारकबाद है ये उन लोगों से सवाल है जो पिछले 75 सालों से वक्फ बोर्ड में बने हुए हैं। अब हमारे पास कुछ बेहतर करने का मौका है मुस्लिम समुदाय के लिए काम करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि ये निर्णय बोर्ड की पहली बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि किट के अलावा बच्चों को निशुल्क कपड़े भी दिए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे लोगों पर बोर्ड कार्रवाई करेगा जो अपने बंगलों में रह रहे हैं और वक्फ की संपत्ति को दूसरों को किराए पर दिया हुआ है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

18 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

37 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

43 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago