देहरादून। केंद्र सरकार उत्तराखंड में सबसे अधिक खर्च कनेक्टिविटी पर कर रही है, फिर चाहे वह दूरसंचार सेवाओं को विकसित करना हो या रेल और सड़क-राजमार्ग का निर्माण। खास बात यह है कि रेल और सड़क दोनों क्षेत्रों में खर्च किया जा रहा बजट लगभग बराबरी के स्तर पर पहुंच चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय व सीमावर्ती राज्य में केंद्र सरकार का पहला लक्ष्य कनेक्टिविटी मजबूत करना है। सरकार का मानना है कि सबसे पहले प्रत्येक गांव तक मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचे, ताकि आपदा समेत किसी भी परिस्थिति में पहाड़ी क्षेत्रों से संवाद स्थापित किया जा सके। इसलिए केंद्र सरकार की ओर से राज्य को दिए गए कुल 3.5 लाख करोड़ रुपये में से अकेले 2.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट टेलीकम्युनिकेशन से जुड़ी सेवाओं को विकसित करने पर खर्च किए जा रहे हैं।
यह निवेश न केवल डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, बल्कि आपदा प्रबंधन, सीमा सुरक्षा और दूरस्थ क्षेत्रों की सेवाओं को भी मजबूत करेगा। इसके बाद सड़क-रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई है। रेल मंत्रालय की दो परियोजनाओं पर 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की 23 परियोजनाओं पर करीब 37,500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क-रेल नेटवर्क विस्तार को चारधाम यात्रा, सीमावर्ती क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
विभागवार दिया गया बजटविभाग——–परियोजना लागत (करोड़ में)दूरसंचार विभाग —- 2,38,212रेल मंत्रालय ——–40,003सड़क परिवहन-राजमार्ग –37,541विद्युत परियोजनाएं—27,343जल संसाधन विकास, सिंचाई व बांध-2,808उद्योग, निवेश-1,265पेट्रोलियम व गैस– 861उच्च शिक्षा विभाग– 777नागरिक उड्डयन- 457श्रम एवं रोजगार — 298
उत्तराखंड की 15 प्रमुख परियोजनाएंपरियोजना ———- बजट (करोड़ में)————— प्रगतिछुटमलपुर-गणेशपुर एवं रुड़की-छुटमलपुर-यमुनानगर फोर लेन- 4,036– 100%नगीना-काशीपुर खंड फोर लेन निर्माण– 2,536– 100%रामपुर-रुद्रपुर और रामपुर-काठगोदाम फोर लेन- 1,634– 100%देवबंद-रुड़की रेल लाइन– 1,050 करोड़– 100%डाट काली सुरंग सहित 6-लेन राजमार्ग, गणेशपुर-देहरादून — 169 करोड़ — 99.99%टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट — 8,339 — 98.8%6-लेन ग्रीनफील्ड हाइवे, सहारनपुर बाइपास-गनेशपुर —797 करोड़ — 97.91%रुद्रपुर-काठगोदाम फोर लेन 1,150– 97.22%दिल्ली-हरिद्वार 6-लेन — 1,475 — 82.05%पहाड़ी क्षेत्रों में 4जी मोबाइल कवरेज — 30,620– 78%तपोवन-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना — 10,907– 77%चारधाम सड़क संपर्क सुधार —12,241 — 76.24%ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन — 38,953 — 65%खुरपिया फार्म विकास –1,265 — 0%सबसे बड़ा बजटऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन — 38,953 करोड़4जी मोबाइल कवरेज परियोजना — 30,620 करोड़
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…