तीनो राज्य मे भारी जीत देकर जनता ने 2024 का रिजल्ट अभी बता दिया, सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामना- डा.नरेश बंसल राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष भाजपा एवं सासंद राज्य सभा
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने विधान सभा चुनाव मे मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ मे भाजपा की प्रचंड जीत व तालेगांना मे बहतरीन प्रदर्शन पर हर्ष जताया है।इसके लिए उन्होने सभी को बधाई दी है और देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार प्रकट किया है।
डा.नरेश बंसल ने कहा कि यह भाजपा के लिए बड़ी जीत है। आदरणीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व व सरकार के कामों में जनता ने विश्वास दिखाया है।उन्होने कहा कि यह प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी के कुशल व करिश्माई नेतृत्व व भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है जिसपर देश के एक बड़े भाग की जनता ने मोहर लगाई है।सासंद डा.नरेश बंसल ने कहा कि देश की जनता यह जान चुकी है की देश के सर्वागीण विकास की,देश को विकसित भारत बनाने की एकमात्र गारंटी प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के ओजपूर्ण के नेतृत्व मे भाजपा नित एन डी ए सरकार है। डा.नरेश बंसल ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है और यह मोदी सरकार ने साढ़े नौ साल मे करके दिखाया है ,जो कहा वह प्रधानमंत्री ने किया है।
डा.नरेश बंसल ने कहा कि यह मध्यप्रदेश की जनता की डबल इंजन की सरकार के काम पर वोट है वही राजस्थान और छत्तीसगढ मे आकंठ भ्रष्टाचार मे डुबी लोकतंत्र विरोधी ,अधर्मी सरकारो के विरुद्ध जनता का मत है।देश ने इंडी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है।तेलंगाना मे भी भाजपा ने पहली बार बढ़िया प्रदर्शन किया है जो आगे सरकार मे तब्दील होगा।
डा. नरेश बंसल ने कहा की विजय पताका के रूप में लहरा रहा भाजपा का यह परचम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अध्यक्ष जेपी नड्डा के करिश्माई नेतृत्व का कमाल है। यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के कठिन परिश्रम एवं लोगों के विश्वास की जीत है। भाजपा का विजय रथ इसी गति से लगातार दौड़ेगा। मैं केन्द्रीय नेतृत्व सहित समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है।
डा.नरेश बंसल ने कहा कि यह जनता का उन लोगो के मुहं पर तमाचा है जो खुद पनौती होते हुए दुसरे को पनौती बता रहे थे।यह देश विरोधी ताकतो के विरुद्ध राष्ट्रवाद की जीत है।बंसल ने कहा कि जो इसे आगामी लोकसभा चुनाव का सेमिफाइनल बता रहे थे उनहे यह जनता का सीधा जवाब है कि आगामी लोकसभा चुनावो मे भाजपा नित एन डी ए पहले से जयादा सीट से सरकार बनाएगी व मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने इस प्रचंड जीत पर देवतुल्य जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जहां एक और इन राज्यो की जनता को साधुवाद है वही यह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीगण के अथक परिश्रम का परिणाम है। डा. नरेश बंसल ने इसके लिए सभी को बधाई दी है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी सभी चुनाव जीतेगी व केंद्र मे पुनः भारी बहुमत की सरकार बनाएगी।
देहरादून, ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…
डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…
तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the role…
पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…