मोदी ने दुनियां को करवाया भारत की ताकत का ऐहसास- महाराज





बोल- हम तीन करोड़ लखपती दीदी बनाने के लक्ष्य पर कर रहे हैं काम
देहरादून/धार (मध्यप्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से ताकतवर बना है। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2004 से 2014 तक हम दस वर्षों में भारत को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर ले आये हैं। भारतीय जनता पार्टी भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी देती है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मोदी सरकार द्वारा गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दिये जाने की व्यवस्था लगातार चल रही है।
उक्त बात भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मध्यप्रदेश स्थित धार लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री ठाकुर के समर्थन में नालछा में आयोजित एक चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यों ने दुनिया को भारत की ताकत का ऐहसास करवाया है। चन्द्रमा के साउथ पोल पहुंचने वाला भारत जहां एक ओर भारत पहला देश बना है वहीं दुसरी ओर रूस-युक्रेन युद्ध को कुछ समय के लिये रोकने के साथ-साथ युक्रेन से 22 हजार से अधिक भारतीयों की सकुशल स्वदेश वापसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम है। इनता ही नहीं तिरंगे के सहारे भारतीयों के साथ-साथ वहां फंसे अन्य देशों के नागरीकों की भी वापसी सम्भव हो पायी थी।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश हित में जम्मू कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर कांग्रेस की एक बड़ी भूल को सुधारने के साथ-साथ यह बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है। अयोध्या विवाद का हल भी मोदी सरकार में ही सम्भव हो पाया है। तीन तलाक की कुप्रथा से मुस्लिम महिलाओं को केन्द्र की मोदी सरकार ने ही निजात दिलाई है। इसके अलावा मोदी सरकार ने जनधन योजना, पी0एम0 गरीब कल्याण योजना, हर घर जल योजना, स्मार्ट सिटि, नमानी गंगे योजना के साथ-साथ 81.35 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान की व्यवस्था भी की है। मोदी सरकार के द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 6000 हजार रूपये हर साल दिया जा रहा है। 28 फरवरी को देश के 9 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16वीं किस्त भी किसानों को हस्तांतरित कर दी है। हमने देश में 7 हजार से अधिक एकलब्य स्कूल खोलने का संकल्प लिया है। हम हर वंचित वर्ग के विकास की गारंटी देते है और 2025 को जनजातिय गौरव वर्ष के रूप में घोषित करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जिस संकल्प पत्र को चुनाव में लेकर आयी है उसमें स्पष्ट रूप से गांरटी दी गई हैै कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में सामने आयेगा। भाजपा का संकल्प पत्र गरीबों की सेवा की गांरटी भी देता है। इसीलिये संकल्प पत्र में कहा गया है कि अगले पांच वर्षों तक गरीबों को मुफ्त राशन, गैस कनेक्शन और पी0एम0 सूर्य घर से जीरों बिजली बिल की व्यवस्था की जायेगी। हमारी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत देश में 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिये है। सस्ता गैस सिलेण्डर घर-घर पहुंचाया है और अब हम पाईप लाइन के माध्यम से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिये तेजी से काम करेंगे। हमने 1 करोड़ लखपती दीदी बनाई है अब हमने संकल्प लिया है कि हम 3 करोड़ लखपती दीदी बनाने का काम करेंगे।
जनसभा में भाजपा की लोक सभा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री ठाकुर, धर्मपूरी विधानसभा के विधायक कालू सिंह ठाकुर, नालछा भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश, गुजरी मण्डल अध्यक्ष हुकम सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

31 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

37 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago