भाजपा की जीत का आधार बनी मोदी की गारंटी- महाराज





देहरादून। छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने “मोदी की गारंटी” को इस जीत का एक बड़ा आधार बताया है।
प्रदेश के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मध्यप्रदेश के सिरमौर, प्रसवाडा, धरमपुरी, घोडाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र और छत्तीसगढ के प्रतापपुर, भटगांव, भरतपुर सोनहट, कुनकुरी, बिल्हा, अभनपुर, साजा, लोरमी और डौण्डीलोहार विधानसभा क्षेत्र में जब वह बतौर भाजपा के स्टार प्रचारक शिरकत कर रहे थे तो उस दौरान जनसभाओं में जो जन सैलाव उमड़ा उसे देखकर पूर्व में ही यह तय हो गया था कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आयेगी।
महाराज ने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को जो प्रचंड जनादेश मिला है और तेलंगाना में पहले से अधिक सीटें देकर जनता ने पार्टी पर जो विश्वास जताया है उसके पीछे कांग्रेस सरकारों का भ्रष्टाचार, इण्डिया गठबंधन में शामिल दलों द्वारा सनातन धर्म का अपमान एक बड़ा कारण रहा है।
उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में घमंडिया गठबंधन की करारी इस बात का प्रमाण है कि 2024 की चुनावी दौड़ से अब वह पूरी तरह बाहर हो चुका है। मोदी मैजिक और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” जैसे ध्येय वाक्य पर चलकर भाजपा ने देश की जनता के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। इसलिए इसमें दोराय नहीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में फिर से 2024 में पहले से भी अधिक सीटों से केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होगी।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

6 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

13 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

19 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

1 hour ago