सेवा और जनकल्याण के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा मोदी का सेवा संकल्प –

गोपेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देते हुए प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल बर्तवाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोड़ना और जरूरतमंदों तक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के तहत प्रेम वाटिका सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के विभिन्न मोर्चों को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे सेवा कार्यों का व्यापक विस्तार हो सके और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा सके।किसान मोर्चा, महिला मोर्चा सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों द्वारा अपने-अपने स्तर पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला मोर्चा की ओर से स्वयं सहायता समूहों तथा महिलाओं से संपर्क कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल बर्तवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को समर्पित रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचें और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।प्रेस वार्ता के दौरान गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, राज्य मंत्री चंद्रकला तिवाड़ी, राज्य मंत्री प्रेम सिंह राणा, मीडिया संयोजक मोहन नेगी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

प्यार में मिला धोखा तो रची खौफनाक साजिश, 5 लाख की सुपारी देकर प्रेमी पर चलवाई गोली – myuttarakhandnews.com

  पूर्व प्रेमिका निकली बैंककर्मी पर फायरिंग की मास्टरमाइंड, शूटर समेत तीन गिरफ्तार   विकासनगर/देहरादून।…

5 minutes ago

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस

बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक मंदिरों के जीर्णोद्धार से लेकर यात्रा व्यवस्था पर…

8 minutes ago

थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मियों पर FIR करने का आदेश, दंपति से मारपीट का आरोप, देहरादून का मामला – myuttarakhandnews.com

देहरादून में प्रेमनगर थाने के पूर्व प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों की मुश्किल बढ़ सकती है.…

12 minutes ago

शराब ठेके के बाहर मारपीट में युवक गंभीर घायल, ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के समीप शुक्रवार शाम हुए…

18 minutes ago

ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

पौड़ी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर…

53 minutes ago

नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद

नैनीताल/रामनगर। अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग…

1 hour ago