लोस चुनाव- सीईओ ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी दलों से प्रदेश में सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर अपील की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जिसके दृष्टिगत सभी राजनैतिक दलों की एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग भी शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी दल अपने उम्मीदवारों के नामांकन सम्बन्धी प्रक्रिया, चुनावी रैली व अन्य गतिविधियों को संचालित करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल, प्रताप शाह, स्टेट नोडल (एक्सपेंडेचर मॉनिटरिंग) मनमोहन मैनाली, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास समेत सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…