उत्तराखंड आ गया मानसून, राज्य में आज भारी बारिश होने की चेतावनी
प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आज बिजली चमकने के साथ ही कई दौर की बारिश होगी। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो एक जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।
विभाग ने 29 जून से लेकर 2 जुलाई तक राज्य में यलो अलर्ट के साथ कहीं-कहीं भारी बरसात तथा कहीं कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तेज दौर होने की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है तथा नैनीताल और देहरादून में भारी से बहुत भारी बरसात को लेकर और ओरेंज अलर्ट को लेकर प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देश मौसम विभाग ने जारी किए है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की कि दिल्ली में 1 जुलाई तक “बहुत भारी बारिश” होगी।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …