उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर में गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यानी आज बारिश का मूड कुछ ज्यादा ही तीखा है। बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ येलो अलर्ट है। साथ ही, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।बारिश के बाद पारा भी गिरामौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि ये बारिश का सिलसिला अगले हफ्ते तक जारी रह सकता है। यानी, पहाड़ों की सैर का प्लान बनाने से पहले मौसम का मिजाज जरूर भांप लें। बुधवार को देहरादून में पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।मसूरी-टिहरी मार्ग पर प्रकृति का प्रकोपमसूरी-टिहरी मार्ग पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुवाखोली के पास पहाड़ी दरकने से सड़क एक घंटे तक बंद रही। वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री मौसम की मार झेलते रहे। देहरादून डिवीजन के कार्यकारी अभियंता सुरेश तोमर ने बताया कि जेसीबी की मदद से सड़क को एक घंटे में खोल दिया गया।मौसम विभाग की सलाह है कि भारी बारिश के चलते नदी-नालों के किनारे न जाएं और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट चेक करें।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…