उत्तराखंड
Share0
Advertisement
*आज से मानसून सत्र शुरू, छावनी में तबदील भराड़ीसैंण*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )आज बुधवार से आयोजित होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विधानसभा परिक्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होंगे। विस परिक्षेत्र में मोबाइल टॉवरों, पानी की टंकिंयों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। बिना पास के कोई भी विस परिसर में नहीं प्रवेश कर पाएगा।मंगलवार को विधानसभा परिसर में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल और चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चौकस रहने के लिए कहा। साथ ही घटना की फोटो और वीडियोग्राफी, सुरक्षाकर्मी का संयमित व्यवहार के साथ ही निर्विघ्न यातायात के बारे में जानकारी दी गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विस के अंदर किसी प्रकार की सामग्री को वर्जित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी जुलूस या धरना प्रदर्शन के दौरान सतर्क रहेंगे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल को हेलमेट, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर आदि आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा।
Share0
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन को लेकर अधिकारी जिला स्तर…
लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…
कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…