Categories: hindiUttarakhand

मॉनसून अब पकड़ेगा उत्तराखंड में तेज रफतार, 13 में से 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में मॉनूसन अब रफ्तार धीरे-धीरे पकड़ने वाला है। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज 17 जुलाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आईएमडी की ओर से भारी पर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। उत्तराखंड में खासकर कुमाऊं में मॉनसून फिर से तेजी पकड़ेगा। बुधवार को पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून समेत अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में कहीं कहीं गर्जना के साथ बिजली गरजने एवं तीव्र से तीव्र दौर बारिश के होने की संभावना है।देहरादून में तेज धूप, पारा 35 पारदेहरादून में मंगलवार को तेज धूप निकली। दिनभर लोग गर्मी एवं उमस से परेशान रहे। पारा सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 35.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में 36.7, मुक्तेश्वर में 24.6, नई टिहरी में 26.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।नदियों के पास नहीं जाने की अपीलमौसम विभाग के बारिश पर अलर्ट के बाद प्रशसन भी मुस्तैद हो गया है। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश के बाद नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। बारिश पर अलर्ट के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से मुनादी कर लोगों से नदियों और तटीय इलाकों के पास नहीं जाने की अपील की गई है।पर्वतीय रूट में सफर पर रहें सतर्कमौसम विभाग ने उत्तराखंड के 13 जिलों में से 9 जिलों में भारी बारिश पर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से अपील है कि पर्वतीय जिलों में सफर के दौरान वह सतर्क रहें। विदित हो कि बारिश में अकसर भूस्खलन के बाद सड़क बंद हो जाती है, जिसकी वजह से लोग फंस जाते हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…

12 minutes ago

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…

33 minutes ago

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…

1 hour ago

Possibility of rain and snowfall in these 5 districts of Uttarakhand | Uttarakhand News Network

The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…

2 hours ago

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…

3 hours ago