Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में इस दिन पहुंचेगा मानसून, होगी झमाझम बारिश – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड में दक्षिणी पश्चिमी मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी अपडेट दी है। राज्य में इस साल मानसून अपने नियत समय के आसपास आने के साथ ही सामान्य से अधिक बरसने की संभावना है वहीं दूसरी ओर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में प्री मानसून शावर की एक्टिविटी शुरू होने के आसार भी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून की दस्तक से 10 दिन पहले प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल जाएगा।मानसून का इंतजार हर साल रहता है। लेकिन, इस बार भी मानसून अपने तय समय से दो दिन देरी से चल रहा है। माना जा रहा है कि उत्तर भारत में प्रवेश करते ही मानसून की रफ्तार बढ़ जाएगी।मानसून केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में दस्तक देगा। उत्तराखंड में इस बार मानसून के 25 जून के बाद पहुंचने की उम्मीद है। उत्तराखंड में मानसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक देता है। अभी तक मानसून अपने सामान्य समय से लगभग दो दिन पीछ़े चल रहा है। हालांकि, उत्तर भारत की ओर से रुख करने पर इसकी गति तेज हो सकती है।झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश हो सकती है। एक मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन होता है। इसके बाद एक जून से 30 सितंबर तक मानसून का सीजन माना जाता है। मानसून के दस्तक देने से पहले होने वाली बारिश को प्री-मानसून शावर कहा जाता है।मानसून से पहले बढ़ेगी गर्मीउत्तराखंड में मानसून से पहले एक बार फिर गर्मी मैदान से लेकर पहाड़ तक सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है मानसून से पहले प्रदेश भर की गर्मी में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है हालांकि 15 जून से प्री-मानसून की झमाझम बौछार गर्मी से राहत देगी।यहां पहुंचा मानसूनमानसून केरल, कर्नाटक के अलावा आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्से में दस्तक दे चुका है, वहीं तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो गया है ,मौजूदा रफ्तार को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मानसून 12 जून तक मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है वहीं अनुमान जताया जा रहा है कि 10 तारीख तक मानसून दक्षिणी छत्तीसगढ़ में पहुंच सकता है। वहीं हिमाचल में मानसून के 20 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है जबकि उत्तराखंड में 25 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।आज का मौसम पूर्वानुमानउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बूंदाबांदी जबकि मैदान में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार 8 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश की संभावना है वहीं अन्य जनपदों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Exit mobile version