मार्च की बर्फबारी से बदला मिजाज: गंगोत्री–यमुनोत्री में बर्फ, किसानों को राहत – पर्वतजन

 
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम समेत कई पर्वतीय इलाकों में ताज़ा बर्फ की मोटी परत जम गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
 

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस समय करीब 7 से 8 इंच तक बर्फ जमी हुई है। वहीं हर्षिल घाटी और जनपद के गीठ, मोरी जैसे ऊंचाई वाले गांवों में लगभग 3 से 4 इंच तक हिमपात दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, मैदानी और निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने और बारिश के चलते ठंड का असर बढ़ गया है।
 
मार्च महीने में हुई इस बारिश और बर्फबारी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। वर्षा के अभाव में फसलें सूखने की स्थिति में पहुंच रही थीं, लेकिन अब मौसम में आए बदलाव से किसानों को बड़ी राहत मिली है। विशेष रूप से सेब और अन्य बागवानी फसलों के लिए यह बर्फबारी फायदेमंद मानी जा रही है।

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल के अनुसार, बीते रविवार से क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं काश्तकार संजय पंवार का कहना है कि हाल की बर्फबारी और बारिश से फसलों को नई जान मिली है, खासकर सेब उत्पादन के लिए यह बेहद लाभकारी साबित होगी।
 
मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई हिस्सों में वर्षा और हिमपात को लेकर चेतावनी जारी की है। 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

प्रदेशभर में इन दिनों मौसम अस्थिर बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी है, जबकि अन्य इलाकों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (50 से 60 किमी प्रति घंटा तक) की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40 से 50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की चेतावनी दी गई है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा की आशंका है, जिसके मद्देनज़र येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
 

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राजधानी देहरादून में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम ठंडा बना रह सकता है।

Sapna Rani

Recent Posts

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 minutes ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

43 minutes ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

1 hour ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

1 hour ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

1 hour ago

Traffic congestion on Mussoorie Civil Hospital route poses threat to patients’ lives

By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…

2 hours ago