डीएम ने विभिन्न विभागों से हरेला पर्व की तैयारी का प्लान तलब किया
देहरादून। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद हरेला पर्व को वृहद्धस्तर पर मनाये जाने तथा जनसहभागिता के साथ पौधारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सोनिका ने बैठक आयोजित की। जिलाधिकारी ने वन, नगर निगम, एमडीडीए, सिंचाई, कृषि, उद्यान, लोनिवि आदि समस्त रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया जिन स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाना है उनकी सूची उपलब्ध करांए तथा जहां-जहां पर वृक्षारोपण किया जा रहा है उसकी जीओ टैगिंग कराई जाए।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया नगर निगम की खाली भूमि पर वृक्षारोपण कराते हुए पौधों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ भी कराएं। कहा कि हरेला पर्व के दिन स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, ग्राम स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनमानस की सहभागिता से वृहद्धस्तर पर वृक्षारोपण करने तथा वृक्षों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जनमानस का सहयोग प्राप्त किया जाए।
जनपद देहरादून में 10.50 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें वन विभाग 6.80 लाख, उद्यान एवं कृषि विभाग 1 लाख, ग्राम्य विकास विभाग 1 लाख, एमडीडीए 80 हजार, शहरी विकास विभाग 40 हजार, पंचायतीराज विभाग 21 हजार, लोनिवि 10 हजार, सिंचाई 7 हजार, उद्योग विभाग 7 हजार, लीड बैंक 2 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है।
इसके अतिरिक्त अन्य विभागों को भी वृक्षारोपण कराते हुए जीओ टैगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारियों से समन्वय करते हुए राजस्व विभाग की खाली भूमि पर वृक्षारोपण कराते हुए ऐसे स्थानों पर तारबाड़ की जाए।
वहीं औद्योगिक क्षेत्रों में आज से वृक्षारेापण प्रारम्भ कर दिया गया है, महाप्रबन्धन जिला उद्योग केन्द्र ने जानकारी देते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पटेलनगर, मौहब्बेवाला, लांघा रोड, सेलाकुई आदि औद्यागिक संस्थानों में उद्योगपतियों के सहयोग से वृक्षारोपण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपने-अपने चिन्हित किये गए क्षेत्रान्तर्गत (सार्वजनिक स्थानों) पर वृक्षारोपण करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष हरेला पर्व की थीम ‘पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली, लाये समृद्धि और खुशहाली’ रखी गई है, जिसके लिए वृक्षारोपण एवं वनों के संरक्षण हेतु विभिन्न स्तरों पर जनभागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।
हरेला पर्व पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्थानीय निकायों / संस्थानों/जिला विकास प्राधिकरणों / आर० डब्लू०ए०/एन०जी०ओ०/वन पंचायतें तथा जनमानस की सहभागिता से वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 तीरथपाल सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, अधि अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह सहित समस्त विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…