Categories: hindiUttarakhand

बागेश्वर में भयानक लैंडस्लाइड, सड़कें खोलने के लिए 50 से ज्यादा जेसीबी मशीनें तैनात – Uttarakhand

Terrible landslide in Bageshwar, more than 50 JCB machines deployed to open roadsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)बागेश्वर: उत्तराखंड में बरसात की दस्तक होने लगी है, लेकिन उससे पहले ही कई जगहों पर अभी से ही बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. बीते दिनों कई जगहों पर बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आए तो कई जगहों पर सड़कें भी बाधित हुई. बागेश्वर जिले में भी बारिश की वजह से कई सड़कें बंद हुई. इसके साथ लैंडस्लाइड का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ी दरकती नजर आ रही है.कपकोट-मुनार मोटर मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड: दरअसल, बागेश्वर जिले से लैंडस्लाइड का वीडियो सामने आया है, जो कपकोट-मुनार मोटर मार्ग का है. इसमें सड़क पर ऊपर से मलबा गिरता दिख रहा है. मलबा आने से सड़क बाधित हो गई थी, जिसे अब खोल लिया गया है. इसके अलावा कुछ सड़कें भी बाधित हुई हैं.बागेश्वर में भयानक लैंडस्लाइड50 से ज्यादा जेसीबी मशीनें तैनात: वहीं, बागेश्वर जिलाधिकारी आशीष भटगाईं की मानें तो मानसून से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तैयार है. जहां से भी भूस्खलन की सूचनाएं आ रही हैं, वहां पर तत्काल जेसीबी से मार्ग को खोला जा रहा है. फिलहाल, हालात सामान्य है. उन जगहों पर 50 से ज्यादा जेसीबी मशीनें तैनात की हैं, जहां पर भूस्खलन की सूचनाएं आती रहती हैं.बंद सड़क को खोलती जेसीबी मशीनआज सुबह तक बारिश के कारण 19 सड़कें मलबा और भूस्खलन की चपेट में आकर बंद होने की सूचना मिली थी. इनमें से 14 सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं. जबकि, एक सड़क जिला मुख्यालय से जुड़ने वाला प्रमुख मार्ग है. बंद सड़कों को खोलने के लिए प्रशासन ने 50 जेसीबी मशीनों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया है. हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही सभी सड़कें सुचारु कर दी जाएंगी.आपदा प्रबंधन कार्यालय की मानें तो बारिश से कपकोट-कर्मी, हरसीला-सीमा, उत्तरौड़ा-लीली, पोलिंग-गैरखेत, बदियाकोट-कुंवारी, चीराबगड़-पोथिंग, कपकोट-पिंडारी, बागेश्वर-कपकोट, बदियाकोट-बोरबलड़ा, खड़लेख-भनार (दो बार), धरमघर-सनगाड़, कमेड़ीदेवी-स्यांकोट, सीरी, मुनार-गांसी, किरौली, पाकड़ और नौकाना बसौरा मोटर मार्ग बंद हो गई थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

18 minutes ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

19 minutes ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

31 minutes ago

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

1 hour ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

1 hour ago

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

2 hours ago