आपदा में डेढ़ हजार से अधिक आशियानों को पहुंची क्षति, 85 मकान पूरी तरह से हो चुके हैं ध्वस्त

आपदा में डेढ़ हजार से अधिक आशियानों को पहुंची क्षति, 85 मकान पूरी तरह से हो चुके हैं ध्वस्त
आपदा में राज्य में 1,531 मकानों को नुकसान पहुंचा है। टिहरी जिले में सर्वाधिक 66 मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं।
 
आपदा में अब तक डेढ़ हजार से अधिक मकानों को नुकसान पहुंच चुका है। इसमें 85 मकान पूरी तरह ध्वस्त
 
हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य में 100 से अधिक एनएच, बार्डर रोड से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग तक बंद हैं।
 
राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 जून के बाद से आपदा में राज्य में 1,531 मकानों को नुकसान पहुंचा हैं। इसमें 1209 को मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा, जबकि 237 मकान ऐसे हैं, जिन्हें बहुत अधिक क्षति हुई। वहीं, 85 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए।
 
टिहरी जिले में सर्वाधिक 66 मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं। आपदा में कई लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक राज्य में 62 लोगों की आपदा से मृत्यु हुई, जबकि 30 घायल हुए। राज्य में 114 मार्ग बंद हैं। इसमें एनएच, बार्डर रोड, राज्य मार्ग, जिला मार्ग से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं।
 
इसमें सबसे अधिक ग्रामीण मोटर मार्ग प्रभावित हैं। राज्य में 98 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। केदारनाथ में 31 जुलाई को आई आपदा में यूपी, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के 23 यात्री लापता हुए। अभी भी 20 लोग लापता है, जिनकी खोजबीन चल रही है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन कहते हैं कि लापता लोगों की खोजबीन चल रही है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

31 minutes ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

52 minutes ago

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

3 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

5 hours ago