फूलों की घाटी में तीन फीट से अधिक बर्फ, चार जगह पसरे हिमखंड, निरीक्षण कर लौटी टीम

फूलों की घाटी में तीन फीट से अधिक बर्फ, चार जगह पसरे हिमखंड, निरीक्षण कर लौटी टीम
 
फूलों की घाटी में तीन फीट से अधिक बर्फ, चार जगह पसरे हिमखंड, निरीक्षण कर लौटी टीम घाटी के मार्ग पर चार जगह पर बड़े-बड़े हिमखंड पसरे हैं जिनकी लंबाई 50 से 100 मीटर तक है।फूलों की घाटी में इस समय तीन फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है
 
चार जगह हिमखंड पसरे हुए हैं। घाटी का निरीक्षण करने गई वन विभाग की टीम सीमा क्षेत्र से लौट आई है। मौसम खराब होने के कारण घाटी का ड्रोन से फोटो भी नहीं लिया जा सका हैफूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खोली जाती है। शीतकाल में घाटी में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है लेकिन नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की टीम समय-समय पर घाटी का निरीक्षण करने के लिए जाती रहती है।
 
इसी के तहत फूलों की घाटी रेंज की टीम यहां निरीक्षण करने गई थी। वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी के मार्ग पर चार जगह पर बड़े-बड़े हिमखंड पसरे हैं जिनकी लंबाई 50 से 100 मीटर तक है। टीम काफी मुश्किल से घाटी की सीमा बामण धौड़ तक पहुंच पाई।घाटी में तीन फीट से अधिक बर्फ जमी है जिससे आगे जाना संभव नहीं था। मौसम खराब होने के कारण टीम ड्रोन से भी फूलों की घाटी की तस्वीर नहीं ले पाई। मौसम साफ होने पर टीम को फिर भेजा जाएगा। ड्रोन की तस्वीर से घाटी की स्थिति साफ हो पाएगी।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

2 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

18 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

59 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

1 hour ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

1 hour ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago