मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार नाटक का दृश्य देखकर भावुक हुए दर्शक, कई की आँखों से निकले आँसू





ललित मोहन जोशी के शानदार अभिनय ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध
युवा पीढ़ी को मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार से लेनी चाहिए सीख – ललित जोशी
देहरादून। पर्वतीय रामलीला कमेटी देहरादून की रामलीला के मंच पर पांचवे दिन केवट दृश्य, सुमंत विलाप, दशरथ विलाप व राम-भरत मिलन के साथ ही पहली बार श्रवण कुमार नाटक का भी मंचन किया गया। श्रवण कुमार नाटक के सुंदर मंचन से सभी दर्शकों का मन मोहा श्रवण कुमार के भावनात्मक अभिनय को देखकर दर्शक भावुक नजर आए।

पर्वतीय रामलीला कमेटी विगत 14 वर्षों से देहरादून में रामलीला का आयोजन कर रही है। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी शुरु से ही इस रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते आए हैं। वह चार साल तक राम की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं।

पर्वतीय रामलीला कमेटी के 14 वर्षों के सफर में जब इस वर्ष पहली बार श्रवण कुमार नाटक का मंचन किया गया तो उसमें ललित जोशी श्रवण कुमार का अभिनय करते हुए नजर आए। जल की तलाश में सरयू के तट पर श्रवण कुमार जब राजा दशरथ के शब्दभेदी बाण से घायल हो जाते हैं उस दृश्य का अभिनय करते हुए ललित जोशी ने
मैंने जालिम तेरा क्या बिगाड़ा,तीर सीने में क्यों तूने मारा।अंधे माता पिता प्यासे वन मेंबैठे आस लगाये मन में।।उक्त पंक्तियों को गाते हुए दर्शकों के भाव विभोर किया और कई दर्शकों के आँखों से झलके आँसू।

श्रवण कुमार नाटक के जरिए दिखाया गया कि आज के युवा पीढ़ी को मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार से सीख लेनी चाहिए। मंचन के दौरान संदीप ढैला ने राजा दशरथ की भूमिका निभाई तो वहीं श्रवण कुमार के पिता के रूप में हरिसुमन सिंह व माता का अभिनय योगेश पपनै ने किया। सीआईएमएस एंड य़ूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ नशा उन्मूलन को लेकर भी कार्य कर रहे हैं। वह अपने संस्थान में सैंकडों बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा भी प्रदान कर रहे हैं। व्यस्त जीवन शैली के बावजूद भी वह ऐसे अनेकों साामाजिक व धार्मिक आयोजनों में निस्वार्थ भाव से प्रतिभाग करते रहे हैं।

पंचम दिन के मंचन के दौरान पर्वतीय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट, महामंत्री मदन जोशी, मुख्य अतिथि के रूप में अनंत शंकर ताकवाले डीआईजी उत्तराखण्ड पुलिस, ज्वाइंट डायरेक्टर अभियोजन गिरीश चन्द्र पंचोली, केयर कॉलेज के चेयरमैन राजकुमार शर्मा,आरोग्य मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन संदीप केडिया सहित कार्यकारिणी पदाधिकारी व विभिन्न अतिथिगण मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago