उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे बेटे की सलामती के लिए मां ने त्यागा अन्न, रो-रोकर बुरा हाल; CM से की सभी को सुरक्षित निकालने की अपील उत्तरकाशी के सिलक्यारा चारधाम सड़क परियोजना की क्षतिग्रस्त टनल में फंसे छीनीगोठ गांव निवासी 22 वर्षीय युवक पुष्कर सिंह ऐरी के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां गंगा देवी ने खाना पीना भी त्याग दिया है।
जिसके चलते उनका स्वास्थ्य भी खराब होने लगा है। दोनों ने मुख्यमंत्री धामी से टनल में फंसे सभी लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की अपील की है। उत्तरकाशी के सिलक्यारा चारधाम सड़क परियोजना की क्षतिग्रस्त टनल में फंसे छीनीगोठ गांव निवासी 22 वर्षीय युवक पुष्कर सिंह ऐरी के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां गंगा देवी ने खाना पीना भी त्याग दिया है। जिसके चलते उनका स्वास्थ्य भी खराब होने लगा है।
दोनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टनल में फंसे सभी लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की अपील की है। दुर्घटना में पुष्कर समेत अन्य 41 मजदूर सुरंग में फंसे हुए हैं। परियोजना मैनेजर द्वारा फोन से पुष्कर के परिवार को उनके बेटे के संबंध में जानकारी दी थी। बेटे के सुरंग में फंसने की जानकारी मिलने के बाद से ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर पुष्कर के बड़े भाई विक्रम सिंह घटना की सूचना मिलने के बाद ही उत्तरकाशी रवाना हो गए थे, जो अभी भी घटनास्थल पर ही मौजूद हैं।
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…