माँ बाब ने करवाया BCA ,लेकिन बेटा बना चोर !! क्या काम की BCA की डिग्री : – myuttarakhandnews.com


माँ बाब बच्चों के लिये सारी मेहनत मरते है परन्तु कभी कभी पढ़े लिखे युवक भी गलत संगत और गलत आदतों में पड़ चोरी जैसे रास्ते अपना लेते है । ऐशे ही कहानी सूरज सिंह पुत्र शिवचरण सिंह निवासी 228 शान्ति विहार, रायपुर देहरादून, उम्र 26 वर्ष की है जो BCA करने, एक बच्चे का पिता होने पर भी चोरी जैसे अपराध में लिप्त है
घटना का विवरणदिनांक 02.04.2024 वादी श्री आत्माराम पुत्र वंशगोपाल निवासी रायपुर रोड शान्ति विहार थाना रायपुर देहरादून ने शान्ति विहार के पास से उनका वाहन मो0सा0 स्पलेण्डर चोरी होने के सम्बन्ध में थाना रायपुर में धारा 379 भादवि में E FIR पंजीकृत करायी गयी ।
वाहन चोरी की घटना का अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर द्धारा 02 पुलिस टीम गठित की गयी ।
पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः-
पुलिस टीम द्धारा घटनास्थल के आसपास लगभग सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये वाहन चोरों का सत्यापन कर उनके अध्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी । पुलिस टीम द्वारा पुराने वाहन चोरों का सत्यापन करते हुये घटना के आस पास लगे करीब 42 सी0सी0टी0वी0 कैमरो को चैक करते हुये संदिग्धों के फोटोग्राफ्स प्राप्त कर लगातार मैनुवली कार्य करते हुए सुरागरसी/पतारसी की गयी । जिसमें एक अभियुक्त का हुलिया प्राप्त कर उक्त व्यक्ति की जानकारी प्राप्त की गयी तो पता चला उक्त व्यक्ति को उसके घर वालों ने काफी समय से नशे की लत के कारण निकाला हुआ है, जो अपने घर नही आता है तथा अपने अन्य नशे के आदी दोस्तों के साथ घूमता फिरता रहता है।
पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटैज व अन्य व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उसके आने-जाने देहरादून के विभिन्न स्थानों पर घूमने की समय की जानकारी की गयी जिससे महत्वपूर्ण जानकारी मिली उक्त व्यक्ति दिन के समय प्राय सहस्त्रधारा क्रासिंग की तरफ आया जाया करता है, जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा सतर्क दृष्टि रखते हुए आने जाने वाले वाहनों को चैक करते हुए आज दिनांक 04.04.2024 को शान्ति विहार रायपुर के पास से अभियुक्त सूरज भण्डारी को मय चोरी की मोटर साईकिल सं0 UK07AZ-9178 (स्पलेण्डर) के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त वाहन के अतिरिक्त रायपुर थाने से सम्बन्धित चोरी की गयी 02 स्कूटी, कोतवाली नगर देहरादून से चोरी की गयी 01 स्कूटी व कोतवाली डोईवाला देहरादून से चोरी की गयी 01 मोटर साईकिल को चोरी करना स्वीकार करते हुए लाडपुर जंगल से 04 अन्य वाहन बरामद कराये गये तथा एक वाहन कोतवाली क्षेत्र से चोरी कर बालावाला क्षेत्र में छोडना बताया गया, जिसकी जानकारी करने पर पाया गया कि उक्त वाहन बालावाला चौकी में लावारिस में दाखिल है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
अभियुक्त नशे का आदि है, जो पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।अपने नशे की पूर्ति के लिए वह वाहन चोरी व अन्य छोटी-2 चोरियाँ करता है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-1- मु0अ0सं0 186/2021 धारा 454/380/34/411 भादवि थाना रायपुर देहरादून ।2- मु0अ0सं0 142/2024 धारा 379/411 भादवि थाना रायपुर देहरादून ।3- मु0अ0सं0 143/2024 धारा 379/411 भादवि थाना रायपुर देहरादून ।4- मु0अ0सं0 151/2024 धारा 379/411 भादवि थाना रायपुर देहरादून ।5- मु0अ0सं0 114/2024 धारा 379/411 भादवि थाना डोईवाला देहरादून ।6- मु0अ0सं0 164/2024 धारा 379/411 भादवि कोतवाली नगर देहरादून ।
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः-*1-वाहन सं0 UK07AZ-9178 (मो0सा0 स्पलेण्डर) थाना रायपुर देहरादून ।2-वाहन सं0 UK07BF-8259 (स्कूटी ) थाना रायपुर देहरादून ।3-वाहन सं0 UP20BU-3511 (मो0सा0 स्पलेण्डर) थाना रायपुर देहरादून ।4-वाहन सं0 UK07BR-0675 (स्कूटी ) कोतवाली नगर देहरादून ।5-वाहन सं0 UA07H-0833 (मो0सा0 स्पलेण्डर) कोतवाली डोईवाला देहरादून ।6- एक वाहन बालावाला चौकी में लावारिस में दाखिल

Post Views: 7

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

8 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

11 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

11 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

11 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

11 hours ago