Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में बेटे को टक्कर मारने वाली गाड़ी को मां ने खुद खोजा, पुलिस नहीं लगा पाई थी पता, अब फिर होगी जांच – myuttarakhandnews.com

देहरादून ; उत्तराखंड के देहरादून जिले के प्रेमनगर क्षेत्र में ‘हिट एंड रन’ मामले में दो साल पहले बेटे को खो चुकी एक मां ने करीब डेढ़ साल के अथक प्रयास के बाद दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन का पता लगा लिया है, जिसे खोजने में पुलिस नाकाम रही थी.
सहस्त्रधारा रोड निवासी ललिता चौधरी ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल को साक्ष्यों सहित प्रार्थनापत्र सौंपा है, जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने मामले की पुनः जांच के आदेश दिए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ललिता का 18 वर्षीय बेटा क्षितिज चौधरी 16 फरवरी 2024 को प्रेमनगर क्षेत्र में पैदल जा रहा था कि तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. क्षितिज को अस्पताल पहुंचाया गया जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई. ललिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला तो दर्ज किया लेकिन ठीक तरह से उसकी जांच नहीं की और कुछ महीनों बाद अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगाकर उसे बंद कर दिया.
मां ने नहीं मानी हारहालांकि, बेटे को न्याय दिलाने का संकल्प कर चुकी ललिता ने हार नहीं मानी और खुद आरोपी को ढूंढने के प्रयास शुरू किए. उन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई और महीनों तक उन्हें खंगालते हुए क्षितिज को टक्कर मारने वाले वाहन तक पहुंच गईं. पता चला कि वह वाहन डंपर था जिसके बाद ललिता ने आरटीओ कार्यालय जाकर उस डंपर के बारे में सभी जानकारी हासिल की.
एसएसपी ने दिलाया न्याय का भरोसाललिता चार अप्रैल को सबूतों के साथ एसएसपी डोबाल से मिलीं और मामले की दोबारा जांच का अनुरोध किया. एसएसपी ने इसके आदेश जारी करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
कोर्ट से मांगी जाएगी इजाजत- पुलिसवहीं प्रेमनगर के पुलिस थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि दोबारा जांच करने के लिए जल्द ही न्यायालय से अनुमति मांगी जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले में सामने आए नए सबूतों का परीक्षण कर जांच शुरू करने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी जाएगी जिसके बाद दोबारा विवेचना की जाएगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

52 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago