Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सुपारी देकर सास का करवाया मर्डर, बहू समेत चार हुए गिरफ्तार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)डोईवाला: सास से परेशान बहू ने ऐसा कांड कर दिया कि पुलिस भी हैरान रह गई। बहू ने अपनी सास का मर्डर करवा दिया। जांच क बाद पुलिस ने हत्यारोपी बहू समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा हैरान करने वाला मामला देहरादून जिले के डोईवाल ब्लॉक में सामने आया है। लालतप्पड़ के रेशम माजरी में सुपारी देकर सास की हत्या कराने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बहू समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सास की प्रताड़ना से आजिज आकर बहू ने पति के मैकेनिक वर्कशॉप में करने वाले कर्मचारी से सास की हत्या का सौदा एक लाख की सुपारी देकर किया था।कर्मचारी ने 10-10 हजार रुपये देकर खुद के गांव के दो युवकों को हायर कर तकिये से मुंह दबवा कर सास की हत्या करवा दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक घटना चार जून की रात करीब एक बजे की है। पांच जून को लालतप्पड़ स्थित रेशम माजरी निवासी 54 साल की महिला कुलदीप कौर के बेटे जगदेव सिंह ने तहरीर दी। बताया कि उनकी मां 55 वर्षीय कुलदीप कौर की घर के आंगन में गला दबाकर हत्या कर दी गई है।उसने अपने वर्कशॉप में काम करने वाले आवेश अंसारी और दो अज्ञात आरोपियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी आवेश अंसारी की धरपकड़ के साथ ही अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी थी। आवेश अंसारी उर्फ छोटू के साथ वारदात में संलिप्त आरोपियों की पहचान सोनू और राहुल के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी हरिद्वार स्थित लक्सर के ग्राम बसेड़ी के रहने वाले हैं। गुरुवार को दबिश देकर पुलिस ने उन्हें बसेड़ी के बस अड्डे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी आवेश अंसारी ने बताया कि वह करीब सात महीने से जगदेव की वर्कशॉप पर मैकेनिक का काम कर रहा था। कुलदीप कौर ज्योति को प्रताड़ित करती थी। परेशान होकर ज्योति ने सास की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी देना तय किया। हत्या के लिए उसने गांव के ही सोनू और राहुल को 10-10 हजार रुपये में हायर किया। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि 24 वर्षीय बहू ज्योति को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।महिला की हत्या पर आयोग का सख्त रुखदेहरादून। उत्तराखंड महिला आयोग ने लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र में बुधवार देर रात महिला का गला दबाकर हत्या के मामले का संज्ञान लेकर एसओ डोईवाला को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरुवार को महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसओ डोईवाला से फोन पर वार्ता की।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

7 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

8 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

9 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

9 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

9 hours ago