सतरंगी परदे पर बिखरेगी पहाड़ की संस्कृति





 कलर्ड चैकर्स फिल्म एंड इंटरटेनमेंट बैनर तले बनेगी गढ़वाली फिल्म मीठी
 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया मुहूर्त शॉट
देहरादून। पहाड़ की संस्कृति और लोक विरासत को दर्शक अब सतरंगी परदे पर देख सकेंगे। कलर्ड चैकर्स फिल्म एंड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने आज एक गढ़वाली फिल्म मीठी की शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस फिल्म का मुहूर्त शॉट दिया। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। सरकार नई फिल्म नीति से फिल्मों को प्रोत्साहन देने का काम कर रही है। यही कारण है कि आज उत्तराखंड और यहां के लोकेशन वालीबुड से लेकर हालीवुड फिल्म निर्माताओं को भी भा रहे हैं।
कंपनी के निदेशक वैभव गोयल ने कहा कि फिल्म की शूूटिंग 35 दिन चलेगी। फिल्म की शूटिंग गढ़वाल के विभिन्न इलाकों के अलावा नोएडा और रामपुर तिराहे में भी होगी। यह फिल्म दिसम्बर में प्रदर्शित की जाएगी। कंपनी निदेशक वैभव गोयल के अनुसार गढ़वाली फिल्म के लिए 100 से अधिक कलाकारों को एफटीआई और दून फिल्म इंस्टीट्टूट के एक्सपर्ट ने पांच दिनों तक अभिनय के गुर सिखाए हैं। यह गढ़वाली फिल्म में पहली बार हुआ है कि कलाकारों को एफटीआई के एक्सपर्ट ने वर्कशॉप के माध्यम से ट्रेनिंग दी। इन कलाकारों को गढ़वाली फिल्म में लिया गया है। निदेशक वैभव गोयल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, नोएडा और रामपुर तिराहा में होगी। दिसम्बर में फिल्म रिलीज कर दी जाएगी।
इस मौके पर फिल्म निर्माता-निर्देशक कांता प्रसाद, वैभव गोयल, सिद्धार्थ बंसल, निखिल जैन, दुबई से आए पिक्सल ग्लैक्सी कंपनी के डायरेक्टर विकास तोमर आदि प्रमुख लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि कलर्ड चौकर्स फिल्म एंड इंटरटेनमेंट 2007 से फिल्म, एड फिल्म, एलबम और आउटडोर पब्लिसिटी का कार्य कर रहा है। कंपनी ने इस अवधि में 100 से भी अधिक प्रॉडक्शन किया है। कंपनी ने विश्वस्तर पर दुबई की कंपनी पिक्सल ग्लैक्सी के साथ करार किया है। कंपनी निदेशक वैभव गोयल, प्रोडक्शन हेड क्षितिज सिंह और निखिल कंपनी को विस्तार देने का काम कर रहे हैं। कंपनी पहले चरण में उत्तराखंड और दूसरे चरण में हिमाचल में फिल्म निर्माण का कार्य करेगी।
वैभव गोयल के मुताबिक कंपनी जल्द ही ओटीटी पर एक सीरियल भी लाने की तैयारी में है। उनका कहना है कि हम चाहते हैं कि उत्तराखंड के प्रतिभावान कलाकारों और नवोदित कलाकारों को एक बेहतर मंच मिले। इसके तहत निकट भविष्य में एक डांस और सिंगिंग शो भी आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि अब तक गढ़वाली फिल्म की लांचिंग के लिए मार्केटिंग और प्रमोशन का अभाव नजर आता रहा है लेकिन कलर्ड चैकर्स कंपनी का फोकस मीठी फिल्म की मार्केटिंग और प्रमोशन पर रहेगा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

49 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

56 minutes ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

6 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

6 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

7 hours ago