देहरादून। घंटाघर स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स के पास संचालित एक कथित स्पा सेंटर को लेकर पहाड़ की एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्पा सेंटर की संचालिका वर्षा राजकुमार और उसके पति राजकुमार पर शोषण, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप लगाती नजर आ रही है।
पीड़िता के अनुसार, उसे कहीं से सूचना मिली थी कि उक्त स्पा सेंटर में वैकेंसी है। इसी आधार पर वह नौकरी के लिए वहां पहुंची। युवती का कहना है कि उसे बताया गया था कि काम पार्लर से जुड़ा होगा, लेकिन कुछ समय तक रिसेप्शन पर बैठाने के बाद धीरे-धीरे उसे समझ में आने लगा कि वहां न तो पार्लर से संबंधित कोई कार्य होता है और न ही यह सामान्य स्पा सेंटर है, बल्कि वहां अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
युवती ने आरोप लगाया कि शुरुआत में उससे उसके जरूरी दस्तावेज ले लिए गए और उसे कई तरह के झूठे आश्वासन दिए गए। बाद में उसकी वीडियो बनाई गई और उसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। पीड़िता का दावा है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई और उसे लगातार डराया-धमकाया गया।
पीड़िता ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद भी उत्पीड़न नहीं रुका। उसका कहना है कि संचालक की पत्नी उसके ससुराल तक पहुंची, जहां मारपीट की गई, उसकी सास को धमकाया गया और कुछ आभूषण भी ले जाए गए। युवती के अनुसार, उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह आत्महत्या तक के विचारों से गुजरने लगी।
युवती का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी पति ने यह कहते हुए उसे और डराने की कोशिश की कि “जो करना है कर लो, मैंने पुलिस खरीद रखी है।” इसके बाद उसके रिश्तेदारों को उसकी निजी फोटो और वीडियो भेजे गए, जिनके साथ अश्लील टिप्पणियां भी की गईं। पीड़िता का कहना है कि उसे अलग-अलग नंबरों से लगातार फोन कर परेशान किया जा रहा है, जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और उसके छोटे भाई के साथ भी मारपीट व धमकी की घटनाएं सामने आई हैं।
पीड़िता ने यह भी बताया कि वह पहले भी नेहरू कॉलोनी थाने में लिखित शिकायत दे चुकी है, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, लेकिन समझौते के बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। युवती के अनुसार, उसने दोबारा कार्रवाई के लिए शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
फिलहाल पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की गई है। उसका वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। युवती ने स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने और अपने साथ गंभीर अपराध किए जाने के आरोप लगाए हैं। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस और प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करते हैं, क्योंकि पीड़िता का दावा है कि अब तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है।
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…
Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…