देहरादून, यूपीईएस द्वारा विशेष रूप से सक्षम क्रिकेटरों के लिए आयोजित ‘चैम्पियंस लीग’ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल में माउंटेन स्ट्राइकर्स ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट ने खेल प्रतिभा के साथ-साथ समावेशन, समान अवसर और सामाजिक सशक्तिकरण का भी प्रभावी संदेश दिया।
16 और 17 जून को यूपीईएस के बिधोली परिसर स्थित क्रिकेट मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में माउंटेन स्ट्राइकर्स और हिमालयन फाइटर्स की टीमों ने हिस्सा लिया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर दिया। श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर समाप्त होने के बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ, जिसमें माउंटेन स्ट्राइकर्स ने बाजी मारते हुए चैम्पियंस लीग ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जुझारूपन, अनुशासन और खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया। माउंटेन स्ट्राइकर्स के शुभम ने 50 गेंदों में 69 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार हासिल किया। उसी टीम के गणेश दत्त ने 9 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का सम्मान अपने नाम किया, जबकि हिमालयन फाइटर्स के राहुल को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया।
यूपीईएस के प्रो वाइस चांसलर (ऑपरेशंस एंड ग्रोथ इनिशिएटिव्स) एवं रजिस्ट्रार मनीष मदान ने कहा कि चैम्पियंस लीग प्रतिभा, संघर्ष और दृढ़ संकल्प को सम्मान देने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल लोगों को जोड़ते हैं, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने और नए अवसर सृजित करने का भी माध्यम हैं।
टूर्नामेंट का आयोजन यूपीईएस की सीएसआर टीम ने खेल विभाग, प्रशासन, इंफर्मरी टीम, ग्राउंड स्टाफ और स्वयंसेवकों के सहयोग से किया। इस पहल के तहत विश्वविद्यालय योग्य प्रतिभागियों के लिए रोजगार अवसरों की संभावनाएं भी तलाशेगा, जिससे विशेष रूप से सक्षम खिलाड़ियों के सशक्तिकरण को नई दिशा मिल सके।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…