सांसद टिहरी गढ़वाल ने लोकसभा में उठाया कौलागढ़–बाजावाला मार्ग चौड़ीकरण का मुद्दा। – पर्वतजन

देहरादून – सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कैंट विधानसभा से विधायक श्रीमती सविता कपूर जी के अनुरोध पर देहरादून जनपद के कौलागढ़ क्षेत्र में वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के हस्तक्षेप के कारण आम जनता को हो रही गंभीर परेशानियों की ओर सदन का ध्यान आकर्षित किया।
 
उन्होंने सदन में नियम 377 के तहत अवगत कराया कि देहरादून–कौलागढ़–बाजावाला मार्ग, जो आगे राष्ट्रीय राजमार्ग (पोंटा साहिब मार्ग) से जुड़ता है, अत्यंत संकरा होने के कारण आए दिन यातायात जाम और दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। इस मार्ग का उपयोग कौलागढ़, बाजावाला सहित आसपास के अनेक गांवों के निवासी देहरादून शहर से आवागमन हेतु करते हैं। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही है।

 
सांसद ने बताया कि समस्या के समाधान हेतु प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, देहरादून द्वारा एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत कौलागढ़ चरखी गेट से होते हुए वन अनुसंधान संस्थान की सुरक्षा दीवार के भीतर से लगभग 1500 मीटर लंबाई में 30 फीट चौड़ा मार्ग बाजावाला तक विकसित किया जाना प्रस्तावित है। किंतु वन अनुसंधान संस्थान के स्तर पर अनुमति एवं विभागीय अड़चनों के कारण अब तक स्थलीय निरीक्षण एवं आवश्यक स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
 
श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त मार्ग के शीघ्र चौड़ीकरण हेतु आवश्यक अनुमति प्रदान की जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन…

24 minutes ago

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

4 hours ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

5 hours ago