सांसदों ने रेल सुविधाएं बढ़ाने व पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की





सांसद अजय भट्ट व माला राज लक्ष्मी ने संसद में रखी मांग
सांसद अनिल बलूनी ने कहा, पासपोर्ट कार्यालय खुलने से युवाओं को मिलेगी सुविधा
देहरादून/नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में शून्य काल में नैनीताल उधम सिंह नगर सहित हरिद्वार और देहरादून के लिए मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग रखी। पूर्व केंद्रीय मंत्री भट्ट ने आज लोकसभा में शून्य काल में अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल उधम सिंह नगर में मेट्रो ट्रेन संचालित किए जाने का प्रश्न उठाते हुए कहा कि पर्यटन, तीर्थाटन, लोकल व्यवसाय सहित लोकहित के लिए काठगोदाम- हल्द्वानी- रामनगर- काशीपुर- बाजपुर- जसपुर – गदरपुर- दिनेशपुर – रूद्रपुर – लालकुआं- किच्छा- नानकमत्ता- सितारगंज- खटीमा – टनकपुर के लिए मेट्रो ट्रेन चलाया जाना आवश्यक है।
भट्ट ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में मेट्रो शुरू हो चुकी है उत्तराखंड में राज्य बने दो दशक के बाद भी तराई के क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग तेजी से उठी है उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग की है साथ ही भट्ट ने हरिद्वार- ऋषिकेश- रुड़की- देहरादून- विकास नगर क्षेत्र में भी मेट्रो ट्रेन संचालित करने की मांग की।
गोपेश्वर और कोटद्वार में खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय: बलूनी
गढ़वाल से लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बुधवार को विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की। बलूनी ने कहा कि इससे उत्तराखंड के छात्रों और नौजवानों को सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड के मेधावी छात्र और होनहार युवा वैश्विक स्तर पर दखल रखते हैं। पासपोर्ट कार्यालय खुलने से उन्हें यह सुविधा अपने क्षेत्र में ही प्राप्त होगी और उन्हें दूर के पासपोर्ट कार्यालय जाने से होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी तथा समय व धन की बचत होगी। सांसद बलूनी ने कहा कि विदेश मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही मंत्रालय इस कार्रवाई करेगा।
देहरादून से कालसी तक रेल लाइन निर्माण हो- सांसद टिहरी
टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने बुधवार को संसद में नियम 377 के तहत देहरादून से कालसी तक रेल लाइन के निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि देहरादून से कालसी तक रेल मार्ग का निर्माण अति आवश्यक है। यह विकास के नए द्वार खोलेगा और जनजातीय क्षेत्र चकराता के भौगोलिक प्रस्तुतियों के अनुसार महत्वपूर्ण है। पिछले दो बार इसका सर्वे हो चुका है जिसमें किसी भी प्रकार का टेक्निकल फाल्ट नहीं है।
टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने पत्र के माध्यम से वित्तीय स्वीकृति देने का आग्रह किया है। जौनसार बावर सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है और जनजातीय क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए यह मिल का पत्थर साबित होगा। इससे यात्री आवागमन में सुविधा तो मिलेगी साथ ही साथ वहां के लोकल प्रोडक्ट को दूसरे शहरों में भेजने की भी सुविधा बढ़ेगी और साथ ही साथ वहां के लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे और देश की मुख्य धारा में आ सकेंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

From Udgham to Uday | my uttarakhand news

Kāsiga School Annual Day 2026 – Day 2 my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov:…

50 seconds ago

Ambassador of Japan visits Aasraa Trust, Dehradun

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Nov: Aasraa Trust welcomed Ono Keiichi, Ambassador of Japan…

24 minutes ago

Opposition spreading misinformation regarding UIIDB land ownership: Manveer Chauhan

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: BJP State Media In-charge Manveer Singh Chauhan today…

35 minutes ago

Ownership of land under UIIDB to remain with Govt: Subodh Uniyal

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Cabinet Minister Subodh Uniyal today strongly rejected the…

6 hours ago

Misleading claims being circulated about UIIDB land monetisation: Meenakshi Sundaram

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Uttarakhand Government today strongly countered what it described…

6 hours ago