उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में मुकेश और रश्मि विजेता रहे – my uttarakhand news

Advertisement

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मनोज कंडवाल स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पृथ्वी सिंह नेगी अधिवक्ता विशेष सहयोग मयंक मरवाह निदेशक दून इंस्टिट्यूट ऑफ शूटिंग व प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पृथ्वी सिंह नेगी ने कहा कि खेल शूटिंग सामरिक, शारीरिक और मानसिक महत्वपूर्ण खेल है। इसमें शारीरिक क्षमता, स्टेमिना, धार्मिकता और सहयोग जैसे गुणों की आवश्यकता होती है। यह खेल मनोरंजन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के लिए भी उत्कृष्ट माना जाता है।शूटिंग एक ऐसा खेल है जिसमें स्मरणशक्ति, स्थायित्व, धैर्य और ध्यान की जरूरत होती है। यह एक सतत, सुरक्षित और परिचितगत होने की जरूरत रखता है। खेल शूटिंग के लाभों को समझें और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे दिवंगत साथी मनोज कंडवाल की स्मृति में हर वर्ष शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाती है उन्होंने कहा कि दिवंगत कंडवाल आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे बीच जिंदा है।
खेल संयोजक मनोज जयाडा ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों (पुरुष व महिला) में आयोजित की गई। श्री जयाडा ने बताया कि पुरुष वर्ग में मुकेश राजपूत प्रथम स्थान 79 द्वितीय स्थान पर अनिल चंदोला 78 व तृतीय स्थान पर मंगेश कुमार ने 72 अंकों के साथ बिजयी रहे। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रश्मि खत्री ने 81, द्वितीय स्थान पर सुलोचना पायल ने 58 व तृतीय स्थान मीना नेगी ने 29 अंक प्राप्त किए। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालक कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी ने किया।
इस अवसर पर दून इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग के ट्रेनर रामपाल, प्रेस क्लब की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरवान सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मंगेश कुमार, विनोद पुंडीर के साथ ही वरिष्ठ सदस्य शिव कुमार पैन्यूली, मो. असद, वी के डोभाल, राजेंद्र उनियाल, मंजुल सिंह मंजिला, अभिषेक मिश्रा, अनिल चंदोला, राजु पुशोला, के एस बिष्ट, इंद्रेश कोहली, गीता मिश्रा, राजेश बड़थ्वाल, संजय नेगी, रमन जायसवाल, अरुण सिंह, किशोर रावत, अमित शर्मा, रामस्वरूप लखेड़ा व चंद्रवीर गायत्री उपस्थित थे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

4 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

4 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

5 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

12 hours ago