राष्ट्रभक्ति नारों में नहीं, आचरण में दिखे: मुकुल कानिटकर –

 देहरादून,  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक मुकुल कानिटकर ने कहा कि भारत माता के प्रति समर्पण केवल भावनाओं और नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह व्यक्ति के विचारों, व्यवहार और जीवन के प्रत्येक निर्णय में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से देशहित को प्राथमिकता देते हुए स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कानिटकर ने कहा कि जिस प्रकार कोई व्यक्ति अपनी मां को गंदगी में नहीं देख सकता, उसी प्रकार भारत माता को स्वच्छ रखना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने सुविधाओं और विकल्पों की कमी नहीं है, लेकिन अत्यधिक सुविधाएं कई बार आत्मबल और संघर्ष करने की क्षमता को कमजोर कर देती हैं। ऐसे में युवाओं को अपने मन और शरीर को कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार रखना चाहिए।उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भारतीय भाषाओं में शिक्षा, नए विषयों और पाठ्यक्रमों के बढ़ते विकल्पों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में उच्च शिक्षा विद्यार्थियों को विषयों को बेहतर ढंग से समझने के साथ समाज और अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है।कानिटकर ने युवाओं से शिक्षा, तकनीक, डिजिटल सेवाओं और दैनिक जरूरतों से जुड़े निर्णय लेते समय देशहित को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण नियंत्रण स्वयं पर नियंत्रण है। यदि व्यक्ति अपने मन, समय, इच्छाओं और आदतों पर नियंत्रण रखना सीख ले, तो वह कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम का आयोजन अभ्युदय भारत राइजिंग फोरम की ओर से ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, प्रो. वीसी डॉ. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार शर्मा, देहरादून विभाग प्रचारक धनंजय, देहरादून सह विभाग प्रचारक सौरव, अभ्युदय भारत के सह संयोजक डॉ. अंकित, गजराज सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गिरीश लखेड़ा ने किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

16 minutes ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

37 minutes ago

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

2 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

5 hours ago