देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की ओर से 17 अगस्त 2025 को जनपद के दूरस्थ जनजातीय क्षेत्र कालसी में बहुद्देशीय मेगा शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मा० कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज तिवारी एवं मा० न्यायमूर्ति मंजू तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में जिला जज देहरादून प्रेम सिंह खिमाल, मा० जिला जज नीमा खिमाल, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मनोज शर्मा सहित अनेक न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्कृति विभाग के कलाकारों ने सरस्वती वंदना एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सीमा डुँगराकोटी ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण व जनजातीय जनता को विधिक एवं सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग व ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण किया गया। वहीं विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों एवं निजी संस्थानों के सहयोग से लाभार्थियों को कंप्यूटर सेट, टैबलेट, आरओ, स्कूल बैग, किट, सोलर लैम्प, कंबल आदि सामग्री वितरित की गई। दिव्यांगजन को व्हील चेयर, बैसाखी, वॉकर व श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए।
माननीय न्यायमूर्ति ने पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया और समापन पर वृक्षारोपण भी किया।इस मेगा शिविर से 1000 से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिला।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…