पॉलिथीन यूज कर रहे व्यपारियों पर लगाया जुर्माना
देहरादून। सूत्रों द्वारा दी गई सूचना के क्रम में प्रातः काल 7:00 बजे निरंजनपुर मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक के बेरोफ टॉक इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की गई तथा मौके पर दो स्थानों पर फुटकर व्यापारियों द्वारा धड़ल्ले से बेची जा रही पॉलिथीन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
जिसके अंतर्गत अकबर अली तथा अफजल अली दोनों व्यापारियों पर 15-15000 का जुर्माना लगाया गया तथा इन दोनों से 12 बोरी पॉलिथीन तथा अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक के समान जप्त किए गए इसी क्रम में यह भी प्रकाश में आया की निरंजनपुर मंडी में गुप्त रूप से अलग-अलग दिन अलग-अलग स्थान पर इन व्यापारियों द्वारा पॉलिथीन को बेचा जाता है।
तथा बहुत ही शातिराना तरीके से प्रत्येक दिन उनके द्वारा अपने स्थान को बदल कर यह कृत्य किया जा रहा था नगर निगम के कर्मियों द्वारा काफी दिनों से इस बाबत रेकी की गई जिस कारण से आज यह सफलता प्राप्त हुई आज हुई इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया तथा जो अन्य फुटकर व्यापारी थे वे तत्काल वहां से अन्य रास्तों से भाग निकले आज मिली इस सफलता से अब अन्य मंडियो तथा बाजार क्षेत्रों मैं भी कार्रवाई की जाएगी।
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…