देहरादून में 3 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम का सुपरवाइजर गिरफ्तार- myuttarakhandnews.com

सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून नगर निगम के एक सफाई नायक सुपरवाइजर को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चालान खत्म करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
देहरादून में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने नगर निगम के सफाई नायक सुपरवाइजर अंकुश कुमार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी चांदचक रोड बंजारावाला क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। दुकान के पास पानी फैला होने पर नगर निगम के सुपरवाइजर अंकुश कुमार ने उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम-2016 के तहत 10 हजार रुपये का चालान किया था।
 
आरोप है कि चालान समाप्त करने और मामले को निपटाने के एवज में आरोपी ने 3 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज कर ट्रैप टीम का गठन किया गया।
 
रविवार को विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

6 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

7 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

12 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

13 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

13 hours ago