देहरादून : देहरादून शहर में सड़कों और फुटपाथों पर फैलते अवैध फड़ और ठेलियों पर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। नगर आयुक्त नमामि बंसल के निर्देश पर निगम की टीम शुक्रवार को एक्शन मोड में दिखी। टीम ने कई जगहों पर अभियान चलाकर अवैध फड़-ठेलियों को जब्त किया और जुर्माना भी लगाया।शहर में करीब 5,000 से अधिक फड़-ठेलियां लगती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बिना अनुमति के लगाए गए स्टॉल शामिल हैं।
टीम के जाने के बाद फिर कब्जा शुरू
सबसे बड़ी समस्या यह है कि नगर निगम की टीम जैसे ही किसी इलाके से आगे बढ़ती है, कई लोग फिर से अपनी ठेलियां फुटपाथ पर लगाकर कब्जा कर लेते हैं।न निगम का डर, न ही कोर्ट के आदेशों का पालन , कई लोग खुलेआम फुटपाथ पर दुकानें जमा लेते हैं। इसकी वजह से आम लोगों को पैदल चलने में भारी परेशानी होती है और सड़कें अवरुद्ध हो जाती हैं।
साठगांठ के आरोप, कार्रवाई अधूरी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध ठेलियों के बढ़ने की वजह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि निगम कर्मचारियों और ठेली वालों के बीच चलने वाली सेटिंग भी है।
सूत्रों के अनुसार कुछ कर्मचारी हर महीने ठेली-फड़ वालों से तय रकम लेते हैं, जिससे वे बिना रोक-टोक अपने स्टॉल लगाते रहते हैं। इस कारण कार्रवाई सिर्फ औपचारिक रह जाती है और समस्या जस की तस बनी रहती है।
गांधी पार्क से घंटाघर तक अवैध ठेलियों का जाल
नगर निगम क्षेत्र में हजारों अवैध फड़-ठेलियां गांधी पार्क, परेड मैदान, घंटाघर, चकराता रोड और कई मुख्य स्थानों के किनारे लगी रहती हैं।इनकी वजह से इन इलाकों में आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थिति पर काबू पाने के लिए निगम ने इस बार पुलिस की मदद ली है। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने कई स्थानों से अवैध ठेलियां हटवाई और लोगों को चेतावनी भी दी कि आगे उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई होगी।
Post Views: 6
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…