Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में श्रद्धा वॉल्कर जैसा हत्याकांड… लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड को मारकर जंगल में फेंका – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड के देहरादून में श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है. लिव-इन- रिलेशन में रही एक युवती की उसी के बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से हत्या कर डाली. फिर शव को सूटकेस में रखा और जंगल में जाकर ठिकाने लगा दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने तीन महीने पहले यानि दिसंबर 2023 में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को 29 जनवरी को हरिद्वार के पटेलनगर में शहरुल नामक महिला ने थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. उन्होंने बताया था कि पिछले कई दिनों से उनकी 24 वर्षीय बेटी शहनूर लापता है. वह देहरादून में ही संस्कृति लोक कॉलोनी आईएसबीटी के पास किराए के कमरे में रहती थी. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.कई दिन तक लड़की का कोई सुराग नहीं लग सका. फिर पुलिस को देहरादून में आशारोड़ी के जंगल में सूटकेस मिला, जिससे काफी बदबू आ रही थी. पुलिस ने सूटकेस को खोला तो उसमें उन्हें सड़ी गली हालत में एक लाश मिली. लाश की पहचान कर पाना मुश्किल था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि यह लाश किसी और की नहीं, बल्कि उसी लड़की की है जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हरिद्वार के पटेलनगर थाने में दर्ज करवाई गई है.दारोगा पर छेड़छाड़ का आरोप,रातभर धरने पर बैठे रहे MLA; अब दर्ज हुई FIRदेहरादून और हरिद्वार पुलिस ने मिलकर फिर मामले की आगामी जांच की. पता चला कि इस हत्याकांड को 23 साल के राशिद ने अंजाम दिया गया है. पुलिस राशिद को तलाशती रही. फिर एक दिन उन्हें सूचना मिली कि राशिद, संस्कृति लोक कॉलोनी स्थित अपने कमरे में आया है. पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ शुरू हुई तो राशिद जल्द ही टूट गय. उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. फिर आरोपी ने पूरी कहानी बतानी शुरू की.देहरादून में लिव-इन रिलेशन में रहते थे दोनोंराशिद ने पुलिस को बताया कि वह बागोवाली में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता था. साल 2017-18 में उसकी पहचान मोबाइल फोन के माध्यम से शहनूर से हुई थी. उसके बाद से ही दोनों लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे. सितंबर 2023 में वह शहनूर से मिलने देहरादून आया और उसके बाद संस्कृति लोक कॉलोनी आईएसबीटी के पास एक कमरा किराए पर लेकर दोनों साथ रहने लगे.थप्पड़ मारा तो भड़क गया राशिदशहनूर ने उसे बताया था कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है. लेकिन पता पूछने पर हमेशा उसे टाल देती. शहनूर अक्सिर रात को देरी से और कई बार अगले दिन सुबह कमरे पर आती थी. जिस कारण राशिद को लगा कि शहनूर का किसी से संबंध है. इसीलिए वह देरी से आती है. 27 दिसंबर को भी वह सुबह दो बजे कमरे पर आई तो इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. लड़ाई के दौरान शहनूर ने उसे थप्पड़ मार दिया. जिस पर गुस्से में आकर राशिद ने शहनूर का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.17 हजार निकाले, सूटकेस खरीदाघटना के बाद अगले दिन उसने शहनूर की स्कूटी लेकर पटेल नगर लालपुल की तरफ गया. वहां शहनूर के ही एटीएम कार्ड से उसने 17 हजार रुपये भी निकाले. उसके बाद लाल रंग का एक बड़ा सूटकेस खरीदा और उके शव को सूटकेस में रखकर जंगल में फेंक दिया. इसके बाद वह पकड़े जाने के डर से शहनूर की स्कूटी लेकर अपने गांव बागोवाली मुजफ्फरनगर चला गया और वहां से अपनी बहन के घर पानीपत चला गया. जब 30 मार्च को वह देहरादून कमरे से अपना सामान लेने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

6 minutes ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…

13 minutes ago

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

26 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

48 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

1 hour ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago