Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में रिश्तों का कत्ल: अवैध संबंधों के आड़े आया पति…तो पत्नी ने प्रेमी के हाथों खुद उजड़वा दिया अपना सुहाग – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): उत्तराखंड के रुद्रपुर में नौ दिन से लापता ऑटो चालक सुमित (24) का शव पुलिस ने आज प्रीत विहार क्षेत्र में नदी किनारे स्थित गड्ढे से बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। बताया कि चालक की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने तीन साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर की थी। मृतक की पत्नी और प्रेमी के बीच अवैध संबंधों के आड़े आने पर हत्या की गई।शुक्रवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 नवंबरर को रेनू ने अपने पति के गायब हो जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच प्रभारी चौकी रंपुरा गणेश भट्ट के सुपुर्द की गई।गुमशुदा सुमित की खोजबीन के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। संदिग्धों से पूछताछ की गई और सर्विलांस की मदद ली गई। जिसके आधार पर संदिग्ध गणेश पुत्र पूरन निवासी रंपुरा थाना रुद्रपुर से पूछताछ की गई। लेकिन गणेश लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सख्ती से पूछताछ की गई तो गणेश पुलिस की सख्ती से टूट गया और उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि सुमित की पत्नी रेनू के प्यार में पड़कर रेनू के कहने पर उसने अपने साथियों वंश, दीपक, शिवम और गोविन्दा के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।उन्होंने सुमित की गला दबाकर हत्या की बाद में शव प्रीत विहार से आगे कल्याणी नदी के पास खेत में गड़ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने वंश, दीपक और सुमित की पत्नी रेनू से विस्तृत पूछताछ की। सभी ने अपने अपराध को स्वीकारा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का एक पांच साल का बेटा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता राजू श्रीवास्तव सहित तमाम रिश्तेदार रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

21 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

27 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago