Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, पिथौरागढ़ में बड़े भाई ने छोटे का किया मर्डर; गिरफ्तार – Uttarakhand

Relationships were again murdered in Uttarakhand, elder brother murdered younger brother in Pithoragarh; arrestedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)पिथौरागढ़ :उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रिश्तों का कत्ल हुआ है। बेरीनाग से 45 किलोमीटर दूर नाघर गांव में शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे होली के बाद घर के बाहर आंगन में हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की सीमा पर स्थित नाघर गांव में 38 वर्षीय नरेंद्र मेहता पुत्र स्व. जवाहर सिंह मेहता शनिवार को अपने बड़े भाई बालम मेहता के साथ घर के बाहर आंगन में बैठा था। बड़ा भाई हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करता है और होली की छुट्टी में घर आया है।इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। तैश में आकर बड़ा भाई बालम रसोई से चाकू लेकर आया और छोटे भाई नरेंद्र के सीने में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को बालम और अन्य परिजन जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।नरेंद्र के चचेरे ससुर बागेश्वर निवासी नरेन्द्र सिंह कपकोटी ने बेरीनाग थाने में तहरीर दी है। उधर, एसओ महेश जोशी ने बताया कि बीएनएस की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रथम दृष्टया शराब के नशे में वारदात का होना सामने आ रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

2 hours ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

3 hours ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

3 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

4 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

4 hours ago