उत्तराखंड
Share0
देहरादून:- एमडीडीए की बड़ी बैठक हुई है। ये बैठक में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में हुई। जिसमें उपाध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। बताया जा रहा है कि उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि देहरादून के घंटाघर स्थित एमडीडीए काम्प्लेक्स के टॉप फ्लोर में पीएवीआर की तर्ज पर सुविधाओं को विकसित किया जाए।
इस संबंध में उन्होंने डीपीआर बनाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। इसी तरह ISBT देहरादून में पुराने शॉपिंग मॉल को भी पीवीआर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां किड्स जोन व फ़ूड कोर्ट इत्यादि निर्माण के भी उन्होंने निर्देश दिए हैं। बैठक में निम्नाकिंत निर्णय भी लिए गए। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत कुठाल गेट से लेकर पानीवाला बैंड तक अतिक्रमण चिन्हित करते हुए इन्हें हटाने की कार्यवाही की जाए।आमवाला तरला एवं धौलास में आवासीय परियोनाओं को लेकर निर्देशित किया की 19 अप्रैल के बाद इन दोनों योजनाओं में एचआईजी एवं एमआईजी फ्लैट्स का ब्रॉउसर जारी कर दिया जाए। प्राधिकरण की संपत्तियों में जहां भी भूखंड या दुकान आदि रिक्त हैं, उनकी नीलामी की जाएसांई मंदिर राजपुर रोड पर प्राधिकरण की 600 वर्ग मीटर भूमि पर गेस्ट हाउस निर्माण के निर्देश दिए गए। गेस्ट हाउस बनने के बाद किसी नामी होटल ग्रुप को यह गेस्ट हाउस किराए पर संचालन के लिए दिया जाएगा।आड़त बाजार के सम्बंध में उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देश दिए हैं 19 अप्रैल के बाद व्यापारियों को भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस संदर्भ में व्यापारी एसोसिएशन से अंतिम दौर की वार्ता संपन्न हो चुकी हैlisbt देहरादून में स्मार्ट सिटी द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम कार्य नहीं कर रहा है, जिसे रिपेयर कराने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में इसे लगाने वाली कंपनी से पत्राचार किया जाएगा। साथ ही शहर के अन्य वाटर एटीएम के संबंध में भी कंपनी से पत्राचार किया जाएगा।चौराहों के चौड़ीकरण व सौन्दर्यकरण हेतु लोनिवि से रिवाइज्ड एस्टीमेट लिया जाएगा। बन रही पार्किंग का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट के अंतर्गत बन रही नई बिल्डिंग के कार्य में ठेकेदार द्वारा धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि इसके लिए अब नया टेंडर किया जाए। घंटाघर स्थित mdda कॉम्प्लेक्स में सेट बैक को प्रभावित कर बनाए गए तमाम क्योस्क को हटाया जाएगा। साथ ही इस कॉम्प्लेक्स को संभालने वाली कंपनी से राजस्व की वसूली भी प्राधिकरण करेगा।एमडीडीए कार्यालय में छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। साथ ही बेहतर कैंटीन का निर्माण किया जाएगा। शहर में जितने भी तालाब हैं उन्हें वॉटर हार्वेस्टिंग के जरिये पुनर्जीवित किया जाएगा। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर ऐतिहासिक कुंड को उसी स्वरूप में विकसित किया जाएगा। कुंड के पानी को भी रिचार्ज किया जाएगा। ऋषिकेश में फसाड कार्य किये जायेंगे। सभी प्राइवेट स्कूल में rainwater, harvasting का प्राविधान 6 माह में करना होगा, अन्यथा नियमानुसार करवाई अमाल में लायी जायेगी
Share0
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…