वीकेंड पर जा रहे हैं मसूरी, तो पहले ट्रैफिक प्लान देख लीजिए; वरना जाम में फंस जाएंगे! – Uttarakhand

If you are going to Mussoorie on the weekend, then first check the traffic plan; otherwise you will get stuck in a jam!If you are going to Mussoorie on the weekend, then first check the traffic plan; otherwise you will get stuck in a jam!If you are going to Mussoorie on the weekend, then first check the traffic plan; otherwise you will get stuck in a jam!इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: मसूरी में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए लागू ट्रैफिक प्लान इस वीकेंड भी रहेगा। इसके तहत तीन स्थानों से शटल सेवाएं चलेंगी। होटलों में चेक-इन और चेक-आउट के समय में तीन घंटे का अंतर रहेगा। ताकि, यहां आने वाले और यहां से जाने वाले लोगों के वाहन नियंत्रित किए जा सकें।इसके साथ ही देहरादून से मसूरी तक नौ जगह ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इसके लिए यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुना से अधिक वाहन आ रहे हैं। मसूरी के 414 होटलों और होम-स्टे में केवल 4590 वाहनों की पार्किंग क्षमता है। लेकिन, इससे अधिक संख्या में वाहन आ रहे हैं। इसलिए नए यातायात प्लान को लागू किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वीकेंड पर जरूरी सेवाओं को छोड़ बड़े वाहनों का प्रवेश दिन-रात में जरूरत के अनुसार प्रतिबंधित रहेगा।मसूरी से दून की ओर जाने वाले वाहनों का रूटमसूरी में ट्रैफिक बढ़ने पर टिहरी बस अड्डे से देहरादून की ओर आने वाले वाहन सिविल अस्पताल की ओर से डायवर्ट होंगे। लंढौर से आने वाले वाहन एमडीडीए पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। कुलड़ी बाजार में ट्रैफिक दबाव की स्थिति में ब्रैटवुड होटल की ओर वाहन डायवर्ट कर क्लार्क होटल की ओर डायवर्ट होंगे। जबकि, देहरादून जाने वाले वाहन नगर पालिका कार्यालय से पिक्चर पैलेस बस अड्डे की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे।लाइब्रेरी चौक से पिक्चर पैलेस जाने वाले वाहन आंबेडकर चौक (घोड़ा स्टैंड) से कैमल बैक रोड की ओर डायवर्ट कर कुलड़ी बाजार होते हुए भेजे जाएंगे।मसूरी से दून जाने वाले वाहन किंक्रेग से होकर जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी से दून भेजे जाएंगे। पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बडा मोड़ से वाइनबर्ग एलन स्कूल होते हुए बार्लोगंज भेजा जाएगा।लाइब्रेरी चौक पर ट्रैफिक दबाव की स्थिति में दून से कैंपटी जाने वाले वाहन स्प्रिंग रोड, हरनाम सिंह मार्ग होकर जीरो प्वाइंट से कैंपटी फॉल भेजे जाएंगे।देहरादून और हरिद्वार से मसूरी जाने वाले यात्री वाहनों का रूटट्रैफिक दबाव अधिक होने पर दून से मसूरी जाने वाले वाहन शिमला बाईपास, बल्लूपुर चौक, किमाड़ी मार्ग की ओर भेज हाथीपांव से जीरो प्वाइंट होकर मसूरी भेजे जाएंगे। यहां शाम सात बजे तक डायवर्जन रहेगा।मसूरी में ट्रैफिक दबाव होने पर देहरादून से आने वाले वाहन गज्जी बैंड से हाथीपांव की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।हरिद्वार, भानियावाला, डोईवाला, ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार कैलाश अस्पताल कट, जोगीवाला, रिंग रोड, सहस्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क, साईं मंदिर होकर मसूरी भेजा जाएगा।आशारोड़ी और प्रेमनगर से मसूरी जाने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार आईएसबीटी से शिमला बाईपास चौक, बल्लूपुर चौक, गढ़ी कैंट, अनारवाला, कुठालगेट होकर मसूरी भेजा जाएगा।शटल सेवाप्लान ए-देहरादून से मसूरी जाने वाले यातायात को किंक्रेग से लाइब्रेरी चौक और पिक्चर पैलेस की ओर चलाया जाएगा।प्लान बी-मसूरी जाने वाले पर्यटकों के वाहन किंक्रेग में पार्क किए जाएंगे। यहां 212 वाहन पार्क होंगे। इसके बाद पर्यटकों को शटल सेवा से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।प्लान सी-गज्जी बैंड से आवश्यकतानुसार शटल सेवा से पर्यटकों को गंतव्य पर भेजा जाएगा। गज्जी बैंड से बांसई एस्टेट के पास खाली भूमि पर 220 वाहन खड़े किए जा सकेंगे।मसूरी का जाम बना आफत, होटलों में 80% तक बुकिंगमसूरी में शुक्रवार को जाम की समस्या रही, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अपराह्न तीन बजे के आसपास पैलेस बैरियर से बड़े मोड़ तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। किताबघर से पद्मिनी निवास तक भी जाम की स्थिति नजर आई। इसका कारण सड़क किनारे खड़े वाहनों के साथ माल रोड पर लोडर वाहन भी रहे। अंबाला और चंडीगढ़ से आए पर्यटक सुखविंदर सिंह और तनमीत ने कहा कि माल रोड पर खुलकर घूमना मुश्किल हो गया है। लगातार हॉर्न बजाने से भी असुविधा होती है। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को शहर के होटलों में 70 से 80 फीसदी तक बुकिंग है और वीकेंड पर मसूरी के पैक रहने की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks